---Advertisement---

International Saraswati Festival : 23 जनवरी तक होगा अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
International Saraswati Festival begins in the holy city of Kurukshetra
---Advertisement---
International Saraswati Festival begins in holy city of Kurukshetra News Today

हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव ( International Saraswati Festival का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा सोमवार को आदि बद्री से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तर्ज पर इस बार अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव भी मनाया जा रहा है। महोत्सव में लाखों दीप की रोशनी से सरस्वती तीर्थ जगमगाया गया है। पांच दिवसीय सरस्वती महोत्सव में हवन यज्ञ के साथ कन्या पूजन तथा सरस्वती तीर्थ की परिक्रमा का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महोत्सव के तहत 20 से 21 जनवरी तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सरस्वती नदी पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

 

 

हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड तथा पुरातत्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान द्वारा 22 जनवरी को राखीगढ़ी और कुनाल में सरस्वती पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को पिहोवा तीर्थ, सरस्वती नगर (धाम), यमुनानगर व पोलड़ एवं पिसोल तीर्थ, कैथल, हंस डहर तीर्थ जींद में सरस्वती महोत्सव समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव को विशेष पहचान दिलाने के लिए 25 जनवरी, 2026 तक पिहोवा में सरस मेला भी आयोजित किया जाएगा।

 

अलग-अलग राज्यों से पहुंचेंगे क्राफ्ट मैन
डीसी ने बताया कि इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तर्ज पर अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में क्राफ्ट और सरस मेले का आयोजन भी किया जाएगा। जहां पर देश के अलग-अलग राज्यों में सबसे ज्यादा क्राफ्ट मैन पहुंचेंगे और अपनी क्राफ्ट कला का प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव में स्वदेशी बाजार भी लगाया गया है, ताकि भारत में बनी हुई स्वदेशी चीजों का प्रचार-प्रसार हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer