Verification: eefe237ed2c24d7f

हथियारों के बल पर jewellery shop loot मामले में दो गिरफ्तार

0 minutes, 5 seconds Read

Gurugram sector 37 khandsa market jewellery shop loot

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Gurugram News : गुरुग्राम के सेक्टर-37 थाना क्षेत्र के खांडसा मार्केट में शनिवार दोपहर खयाल ज्वेलर्स दुकान से हथियार के बल पर लूटपाट ( jewellery shop loot ) करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के परसादेपुर गांव के ललित कुमार और सरायडुला जगतपुर गांव के अमन कुमार के रूप में की गई। सेक्टर-10 क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों को उनके गांव से सोमवार रात पकड़ लिया। इन्हें रिमांड पर लेकर लूटे गए माल की बरामदगी की जाएगी।

शनिवार दोपहर तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर खांडसा मार्केट स्थित खयाल ज्वेलर्स दुकान में घुसकर लूटपाट की। तीनों बदमाश यहां से पांच किलो चांदी और 35 हजार रुपये लूटकर भाग रहे थे। ज्वेलरी शाप के संचालक बबलू शाह ने दौड़कर एक बदमाश को मौके से पकड़ लिया था, जबकि दो अन्य बदमाश माल समेत फरार हो गए थे।

 

 

जिस आरोपित विकास को पहले पकड़ा गया था, उससे इन दोनों आरोपितों के बारे में जानकारी मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी कर उन्हें भी पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि ललित व अमन गुरुग्राम में एक फैक्ट्री में काम करते थे।

 

 

ललित व विकास ने लूट की वारदात को अंजाम देने की साजिश रची थी। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपित विकास अलीगढ़ से 45 हजार रुपये में अवैध पिस्टल खरीदकर लाया था। पुलिस टीम ने दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इनसे लूटे माल की बरामदगी की जाएगी।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer