Verification: eefe237ed2c24d7f

हांसी हिसार में बारिश: हरियाणा के 9 जिलों में अलर्ट; बारिश के साथ तेज हवाएं, Haryana Weather Alert

0 minutes, 4 seconds Read

Hansi Hisar me barish: Haryana weather alert    

Haryana Weather Alert: हरियाणा में एक बार फिर मौसम में करवट बदल ली है। हांसी हिसार में बारिश देर रात से शुरू हो गई है। बारिश के साथ तेज हवाओं ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है और मौसम विभाग ने हरियाणा के 9 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम के बदलने और बारिश होने से अधिकतम तापमान में एक बार फिर कमी दर्ज की जाएगी।

तेज हवाओं ने बढ़ाई किसानों की परेशानी : 

17 फरवरी मंगलवार की दोपहर बाद अचानक से आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी। रात होते होते आसमान में बिजली चमकने लगी और सिरसा हिसार और हांसी में बारिश शुरू हो गई। रात भर तेज हवाएं चलती रही जिससे किसानों की परेशानी बढ़ने लगी। जिन किसानों ने अपने गेहूं में सरसों की फसल में सिंचाई की थी उन फसलों में अधिक नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। क्योंकि फसल में सिंचाई होने और तेज हवाएं चलने की वजह से फसल जमीन पर गिर गई।

Haryana Weather Update   

हरियाणा मौसम विभाग ने हरियाणा के 9 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, और नहूं शामिल हैं। इन जिलों में 18 फरवरी को बारिश होने की संभावना बनी हुई है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान से सटे हरियाणा के इन 9 जिलों में मौसम पूरी तरह से प्रभावित देखने को मिल सकता है।

फसलों के लिए फायदेमंद

बारिश होने और तेज हवाएं चलने की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। एक बार फिर से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। यह ठंड फसलों के लिए काफी फायदेमंद भी साबित हो सकती है क्योंकि अचानक से बड़े तापमान की वजह से फसलों की उपज में गिरावट आ सकती थी। मौसम विभाग के मुताबिक 19 फरवरी से मौसम एक बार फिर शुष्क हो जाएगा। इसके बाद प्राथमिक तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी जबकि दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

 

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *