Verification: eefe237ed2c24d7f

बरवाला लूट की वारदात का खुलासा: नारनौंद से हांसी और भिवानी जिले के 4 बदमाश काबू ( Barwala News )

0 minutes, 7 seconds Read

Barwala News: DHBVN Employee robbery case revealed in Hisar     

Barwala News: बरवाला क्षेत्र के गांव खेदड़ के पास बिजली कर्मचारी से पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। स्पेशल स्टाफ की टीम ने बरवाला लूट मामले में नारनौंद से चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

DHBVN Employee Loot in Barwala Hisar

हिसार पुलिस के स्पेशल स्टाफ टीम के इंस्पेक्टर पवन ने बताया कि 16 फरवरी को बिजली कर्मचारी ( DHBVN Employee Loot in Barwala Hisar ) एक लाख रुपए का कैश लेकर अपने घर जा रहा था। जब वह खेदड़ गांव के पास पहुंचा तो काली स्कार्पियो सवार बदमाशों ने उसका रास्ता रोककर पिस्टल के बल पर लूट ली और मौके से फरार हो गए। पीड़ित कर्मचारियों ने इसकी शिकायत बरवाला पुलिस को दी थी।

लूट की इस वारदात को सुलझाने के लिए हिसार पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बरवाला थाना पुलिस के साथ-साथ Hisar स्पेशल स्टाफ टीम को भी लगाया था। स्पेशल स्टाफ की टीम ने बरवाला लूट की वारदात के आरोपियों की पहचान की और उन्हें हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव बडाला से चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

screenshot 2026 0217 2009274524204085811528784

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए चारों बदमाशों ने बरवाला के गांव खेदड़ के पास बिजली कर्मचारी से लूट की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान हांसी जिले के गांव बडाला निवासी राहुल पुत्र देवेंद्र उर्फ डीके, गांव थुराना निवासी अश्वनी उर्फ सन्नी पुत्र राजेश, मसूदपुर निवासी अंकित उर्फ काला उत्तर जय भगवान और भिवानी जिले के बवानी खेड़ा निवासी रोहित पुत्र विक्रम के रूप में हुई।

 

स्पेशल स्टाफ टीम ने बरवाला लूट के चारों बदमाशों को पकड़ने के बाद बरवाला थाना पुलिस के हवाले कर दिया। बरवाला थाना पुलिस अब गिरफ्तार किए गए चारों बदमाशों से पूछताछ करने में लगी हुई है ताकि लूट सहित अन्य वारदातों के बारे में भी खुलासा हो सके।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *