---Advertisement---

दर्दनाक हादसा : उकलाना में क्रूजर और बाइक की टक्कर; एक की मौत, तीन घायल, शादी समारोह से लौट रहे थे गांव

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Hisar Uklana Accident: cruiser gadi and bike collide‌       

Hisar Uklana Accident News : हिसार जिले के उकलाना में दर्दनाक हादसा हो गया। उकलाना दौलतपुर रोड़ पर क्रूजर गाड़ी और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल। हादसे की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू‌ कर दी। ‌

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उकलाना दौलतपुर रोड़ पर एक्सीडेंट

रविवार की देर शाम उकलाना दौलतपुर रोड़ पर एक मोड़ के नजदीक क्रूजर गाड़ी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे गधों में उतर गई वहीं बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चारों युगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच करने के बाद एक युवक घोषित कर दिया जबकि तीन अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है।

 

सड़क हादसे में वेटर की मौत

मृतक की पहचान हिसार जिले के उकलाना क्षेत्र के गांव साहू निवासी सूरज उर्फ सुशील के रूप में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सूरज शादी समारोह में वेटर का काम करता था और वह अपने गांव के वीरेंद्र व उकलाना के रहने वाले दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर हिसार जिले के गांव धांसू में आयोजित शादी समारोह में काम करने के लिए गया हुआ था।

 

रविवार की देर शाम को शादी समारोह में काम निपटाना के बाद चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे कि जब वह दौलतपुर गांव से निकले तो मोड पर एक क्रूजर गाड़ी के साथ बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और क्रूजर गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई। पुलिस मृतक सूरज उर्फ़ सुशील केशव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए उसके परिजनों के बात करने में लगी हुई है। वहीं घायलों को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer