Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana weather अपडेट: किसानों के लिए परेशानी, फिर बदलेगा हरियाणा में मौसम का मिजाज

0 minutes, 3 seconds Read

Haryana weather update: मौसम का बदलता मिजाज  

Haryana Weather Update: हरियाणा में धीरे-धीरे ठंड का प्रकोप कम हो रहा है और हरियाणा में मौसम मिजाज बदल रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि की जा रही है और सुबह शाम को छोड़कर दिन के तापमान में खासी वृद्धि दर्ज की जा रही है। वहीं रात रात का तापमान अभी 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा में अधिकतम तापमान

हरियाणा में बदल रहे मौसम से सर्दी का फिलहाल नामोनिशान खत्म हो गया है। हरियाणा में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम में इस बदलाव का असर मनुष्य से लेकर पशु पक्षियों और फसलों पर खास तौर पर देखा जा रहा है। 15 से 20 दिन पहले गर्मी के दस्तक ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

फसलों में बीमारियां किसानों के लिए परेशानी

हरियाणा में बदल रहे मौसम का असर फसलों पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। 15 से 20 दिन पहले तापमान में अचानक बढ़ोतरी से गेहूं और सरसों की फसल बीमारियों की चपेट में आ सकती है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि किसान अपनी फसलों का ध्यान रखें और पिला रेतवा या कोई अन्य बीमारी दिखाई दे तो तुरंत थी उसका समाधान का प्रयास करें। क्योंकि बढ़ते तापमान के साथ फसलों में बीमारियां किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

 

हरियाणा में बारिश के आसार 17 को

फरवरी महीने में हरियाणा के कुछेक स्थान को छोड़कर बारिश नहीं हुई है। बारिश नहीं होने की वजह से अचानक तापमान में बढ़ोतरी फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। मौसम विभाग का मानना है कि 9 फरवरी को आने वाला पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में कमजोर स्थिति में होगा और इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा। लेकिन 17 फरवरी को फिर से हरियाणा में बारिश होने की संभावनाएं बन रही है। इसलिए किसान अपनी फसलों में स्प्रे और सिंचाई मौसम के अनुकूल कर सकते हैं।

 

सेहत पर मौसम का असर

हरियाणा में बदल रहे मौसम के मिजाज से बच्चों और बुजुर्गों में खांसी जुकाम के साथ-साथ बुखार के मामले भी बढ़ रहे हैं। सुबह शाम की ठंड और दिन में अधिक तापमान से लोग लापरवाह हो रहे हैं और सेहत पर मौसम का असर पर पड़ रहा है। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सुबह-शाम गर्म वस्त्र धारण करने चाहिए और तबीयत खराब होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें। ताकि समय रहते बीमारी का उपचार किया जा सके।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer