Verification: eefe237ed2c24d7f

हांसी प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड अपडेट: तीन गिरफ्तार, एक पुलिस रिमांड पर – Hansi News

0 minutes, 3 seconds Read

Hansi property dealer hatyakand update

Hansi News: सीआईए स्टाफ हांसी द्वारा प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में 3 आरोपितों को ओर गिरफ्तार किया है। एक आरोपी ने बीती रात पुलिस पर फायरिंग कर दी थी और पुलिस की गोली लगने से घायल भी हो गया था। पंचायत अधिकारी की हत्या के मामले में पुलिस अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हांसी प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक हत्याकांड के आरोपी हांसी पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी पवन पुत्र हरगोविन्द व महेन्द्र पुत्र आशु निवासी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। महेंद्र के कब्जे से एक देसी कट्टा .315 बोर, 4 जिंदा रौंद तथा वारदात में प्रयुक्त खाली खोल बरामद किए गए, जिन्हें नियमानुसार पुलिस कब्जे में लिया गया है। ( Latest News Hansi )

 

वहीं दूसरे आरोपी पवन को अदालत में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है, जिससे गहन पूछताछ की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने मामले में संलिप्त चौथे आरोपी गुरदीप निवासी घिराये को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, जिससे पूछताछ की जा रही है। में

इस प्रकरण में एक अन्य आरोपी गुरमीत पुत्र सुरजभान निवासी भैणी महाराजपुर को पुलिस द्वारा पहले ही काबू किया जा चुका है। हांसी पुलिस मामले में कानून के दायरे में रहते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रभावी जांच कर रही है।

 

गौरतलब है कि उक्त मामले पूछताछ के दौरान आरोपी महेन्द्र द्वारा वारदात में प्रयुक्त हथियार को छुपाने के बारे में बताया गया। इसके उपरांत पुलिस टीम आरोपी को बरामदगी के उद्देश्य से आरोपी द्वारा बताये गए स्थान शेखपुरा क्षेत्र में ले गई।

 


बरामदगी के दौरान आरोपी महेन्द्र ने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा चेतावनी दी गई फिर आत्मरक्षा एवं आरोपी को काबू करने के उद्देश्य से नियमानुसार कार्रवाई की गई, जिसमें हुई आपसी मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया ।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer