Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News: स्कूल में पढ़ाने गई महिला टीचर लापता; जेवरात और मोबाइल फोन गायब

0 minutes, 4 seconds Read

Hisar News: Madam who went to teach in school is missing   

Hisar News: हिसार जिले के गांव से स्कूल में पढ़ाने गई महिला टीचर लापता हो गई। मैडम के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी घर से जाते समय जेवरात और मोबाइल फोन साथ ले गई। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर उसकी पत्नी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लाडवा गांव से विवाहिता लापता

हिसार जिले के गांव लाडवा निवासी विजय ने सदर थाना हिसार पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 27 वर्षीय पत्नी अनीता स्कूल में पढ़ाने के लिए जाती थी। हर रोज की तरह वह आज भी स्कूल गई और दोपहर को 2:30 बजे तक वापस नहीं आई। जब उन्होंने उसके मोबाइल फोन पर फोन किया तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला।

 

पुलिस को शिकायत में विजय ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को स्कूल व आसपास तलाश किया। परंतु कहीं से भी उसके बारे में कोई सुराग नहीं लगा। उसके बाद उसने अपनी तमाम रिश्तेदारियों और जान पहचान की जगह पर भी अपनी पत्नी के बारे में पता किया, लेकिन वहां से भी कोई जानकारी नहीं मिली।

जेवरात और मोबाइल फोन गायब

विजय ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब उसने घर में अपने रखे सामान को चेक किया तो घर से जेवरात और मोबाइल फोन गायब मिले। उसे शक है कि कहीं स्कूल जाने के बहाने घर से चुपके से उसकी पत्नी जेवरात और मोबाइल फोन अपने साथ ले गई है। हिसार सदर थाना पुलिस ने विजय की शिकायत पर उसकी पत्नी अनीता की गुमशुदगी की का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

जींद आईटीआई में पढ़ने गई छात्रा लापता – क्लिक करें

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer