Verification: eefe237ed2c24d7f

नारनौंद के कृष्ण लोहान का कमाल! Indian Master Games Basketball में मेडल, 6 साल से कायम जीत का सिलसिला

0 minutes, 9 seconds Read

Indian Master Games Basketball में जीता मेडल   

Haryana Sports News :  हांसी जिले के नारनौंद के कृष्ण लोहान ने पुणे में आयोजित भारतीय मास्टर गेम्स बास्केटबॉल ( Indian Master Games Basketball ) प्रतियोगिता में मेडल जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया है। वो लगातार पिछले 6 सालों से मेडल जीत रहे हैं। उनका बेटा बास्केटबॉल में नेशनल चैंपियन है। बाप बेटे की जोड़ी खेलों में अपने गांव व शहर का नाम रोशन कर रहे हैं इससे लोगों में काफी खुशी बनी हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारतीय मास्टर गेम्स पुणे में सिल्वर मेडल

नारनौंद निवासी कृष्ण कुमार लोहान पिछले ढाई दशकों से बास्केटबॉल खेल में अपनी किस्मत चमका रहे हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे में Indian Master Games Basketball प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अनेक राज्यों के सैकड़ो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर एवं नारनौंद निवासी कृष्ण कुमार लोहान ने भी बास्केटबॉल प्रतियोगिता में एक बार फिर से परचम लहराते हुए मेडल जीता है।

 

Narnaund basketball player का कमाल: 2020 से बास्केटबॉल में मेडल

भारतीय मास्टर गेम्स बास्केटबॉल प्रतियोगिता में Narnaund Basketball Player कृष्ण कुमार लोहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। उनके मेडल जीतने से हरियाणा पुलिस के जवानों के साथ-साथ उनके पैतृक गांव नारनौंद में भी खुशी का माहौल बना हुआ है। मेडल विजेता कृष्णा लोहान ने बताया कि वह 2020 से लगातार बास्केटबॉल में मेडल जीत रहे हैं। वो इन 6 सालों में अब तक 6 मेडल जीत चुके हैं। वह युवाओं के लिए एक आदर्श बन चुके हैं और उन युवाओं को भी समय-समय पर प्रेरित करते रहते हैं जो किसी कारणवश परेशान होकर खेलों से दूर हो गए हैं।

 

Narnaund Basketball Player कृष्ण लोहान खेल कोटे से पुलिस में भर्ती

Haryana police inspector कृष्ण कुमार लोहान ने बताया कि उन्होंने 90 के दशक में बास्केटबॉल खेल को अपना पसंदीदा खेल बनाया था और खेलकोटे से ही सन् 1992 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हो गए थे। तब से वे खेलों के साथ-साथ हरियाणा पुलिस में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं और इन दोनों जींद में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। कृष्ण लोहान एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखते हैं और अपनी 23 साल की नौकरी के बावजूद भी वह ग्रामीण अंचल और आपसी भाईचारे से जुड़े हुए हैं।

 

कृष्ण लोहान ने बताया कि उनके खेलों में रुचि को देखते हुए उनका इकलौता बेटा राहुल लोहान भी बास्केटबॉल का अच्छा खिलाड़ी है। राहुल नेशनल स्तर पर कर्नाटक में हुई बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अंदर 17 में गोल्ड मेडल जीत चुका है। उन्होंने बात की राहुल ने सन 2016 में खेलना शुरू किया था और अब वह कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से बीपीएड कर रहा है। ‌

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer