---Advertisement---

Live-in Relationship को छोड़ चौथे प्रेमी संग भागी युवती: घर पर लगा ताला – CCTV से खुलासा

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Live-in Relationship girlfriend eloped-with lover cctv rewari news   

Rewari News: हरियाणा के रेवाड़ी में लिव इन रिलेशनशिप  ( Live-in Relationship ) में रहने वाली एक महिला फरार हो गई। महिला पहले दो पतियों को छोड़ चुकी है और तीसरे प्रेमी के साथ रहती थी लेकिन अब चौथे प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब युवक घर पर पहुंचा तो घर पर ताला लगा हुआ मिला और घर से सामान भी गायब था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लिव-इन पार्टनर को धोखा देकर प्रेमी संग भागी युवती

रेवाड़ी जिले के कौसली थाना पुलिस को दी शिकायत में लालपुर निवासी सोमदत्त ने बताया कि सन 2023 में उसकी पत्नी की बिमारी के चलते मौत हो गई थी। उसके माता-पिता का भी देहांत हो चुका है और वह ड्राइवरी करके अपना गुजारा करता है। वह अपने भाई भाभी के साथ ही गांव में रहता है।

 

सोमदत्त ने बताया कि उसके भाई की शादी पाल्हावास गांव में की हुई है। जिसकी वजह से उसका अपने भाई की ससुराल में आना-जाना था। वहां पर उसकी मुलाकात एक युवती से हुई और दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। काफी बार वो एक दूसरे के साथ बाहर घूमने फिरने के लिए भी गए। इसके बाद उनका मेल जो और बढ़ गया और दोनों प्रेम प्रसंग (( Live-in Relationship ) में आ गए।

5 साल के बेटे की मां चौथे प्रेमी संग फरार, CCTV आया सामने

सोमदत्त ने बताया कि करीब 6 महीने पहले युवती उसके पास आकर लाइव इन रिलेशनशिप ( Live-in Relationship )  में रहने लगी और सब कुछ ठीक-ठाक चला रहा। उसकी प्रेमिका ने उसे बताया था कि उसके पहले शादी हुई थी और उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी दूसरी शादी कर दी और उसे एक बेटा भी है लेकिन वह उसे पति को छोड़कर आ गई और बेटे को भी पति के पास ही छोड़ दिया है।

 

सोमदत्त ने बताया कि 8 फरवरी को वह अपने किसी कार्य से दिल्ली गया हुआ था और जब रात को 10 बजे उसने अपने साथ लाइव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला से फोन पर बातचीत की। फोन पर उसकी प्रेमिका ने कहा कि वह घर पर ही सो रही है। रात को करीब 12 बजे जब वह घर पर पहुंचा तो मकान पर ताला लगा हुआ था। वह घर पर ताला लगा देख तुरंत ही दूसरे घर में पहुंचा जहां पर उसके भाई भाभी अपने बाल बच्चों के साथ सोए हुए थे।

 

उसकी भाभी ने बताया कि दिन में वह अपने बच्चे और उसकी प्रेमिका के साथ इस घर में थे लेकिन रात को सोने के लिए इस घर में आ गए थे। जब उन्होंने घर का दरवाजा खोल कर देखा तो वहां से उसकी प्रेमिका का सामान भी गायब था। उसकी प्रेमिका उसकी भाभी और भतीजे के घर से जाने के बाद किसी अन्य युवक के साथ वहां से भाग गई। उसने अपनी प्रेमिका की तलाश अपनी जान पहचान की जगह सहित उसके अन्य ठिकानों पर की लेकिन उसका कहीं से कोई पता नहीं चला।

Haryana Shocker: लिव-इन रिलेशन में रह रही महिला चौथे युवक के साथ फरार 

उसने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो देखा कि उसकी प्रेमिका किसी अन्य युवक के साथ रात को जाती हुई दिखाई दे रही है। कसौला थाना में उसने तुरंत ही इसके लिखित शिकायत दी। पुलिस ने सोमदत्त की शिकायत के आधार पर उसकी प्रेमिका की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर महिला तलाश और युवक की पहचान कर रही है। तीन दिन भी जाने के बावजूद भी महिला और उसके प्रेमी के बारे में कोई सवाल नहीं लगा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer