Verification: eefe237ed2c24d7f

Rohtak में Special Olympics India एथलेटिक्स नेशनल चैंपियन‌: मुख्यमंत्री ने की घोषणा

0 minutes, 3 seconds Read

Special Olympics India Athletics National Championship        

Rohtak News: मंगलवार को मुख्यमंत्री रोहतक पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक में आयोजित ( Special Olympics India ) स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्षा मल्लिका नड्डा का हरियाणा की धरती पर स्वागत किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए घोषणा : आवास सुविधा व स्टेडियम बनाने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए स्पेशल ओलंपिक भारत समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हरियाणा में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए आवास सुविधा सहित एक स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने स्पेशल ओलंपिक भारत को अपने निजी कोष से 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने भी 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। ताकि दिव्यांग खिलाड़ी भी अपने आप को किसी से कमजोर ना समझे और वह अपनी प्रतिभा में निखार करके देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

Haryana CM ने कहा कि नशे के खिलाफ हरियाणा सरकार पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। नशा मुक्ति केंद्रों की स्थापना से लेकर नशे की लत से ग्रसित युवाओं के इलाज तक, सरकार हर स्तर पर निरंतर प्रयास कर रही है। नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए साइक्लोथॉन और मैराथन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें हजारों युवा भाग ले रहे हैं।

एमडीयू रोहतक में गर्ल्स स्पोर्ट्स हॉस्टल का शिलान्यास

इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक में गर्ल्स स्पोर्ट्स हॉस्टल का शिलान्यास किया। यह परियोजना महिला खिलाडिय़ों को सुरक्षित, आधुनिक और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। प्रस्तावित गर्ल्स स्पोर्ट्स हॉस्टल की क्षमता 150 छात्राओं की होगी। इस बहुमंजिला (ग्राउंड प्लस तीन) संरचना का कुल कवर एरिया लगभग 2374 वर्ग मीटर निर्धारित किया गया है, जिस पर करीब 5 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस दौरान खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम, स्पेशल ओलंपिक्स भारत की प्रेसिडेंट, डॉ. मल्लिका नड्डा व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

 

 

हांसी में दिन दहाड़े हत्या, प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में घुसकर मर्डर, पत्नी ऑफिस पहुंची तो देख कर उड़ गए होश,

भिवानी कोर्ट में फिर फायरिंग, पेशी पर आए युवक पर फायरिंग,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer