Verification: eefe237ed2c24d7f

Narnaund News: Hansi DC ने किया नारनौंद का दौरा; अधिकारियों को दिए निर्देश

0 minutes, 8 seconds Read

Hansi DC Rahul Narwal visit narnaund News

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Narnaund News: Hansi DC राहुल नरवाल ने नारनौंद का दौरा कर समाधान शिविर में आई शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उपमंडल परिसर भवन में अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक आवश्यक निर्देश दिए। डीसी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों के तह में जाकर स्थाई समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि यदि किसी शिकायत के समाधान के लिए मौके पर जाना आवश्यक हो तो अधिकारी स्वयं स्थल पर जाकर समस्या का निवारण करें।

बैठक के दौरान Hansi DC राहुल नरवाल ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और सभी पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। ( Hansi ki Taaja News )

इस अवसर पर डीसी ने नारनौंद में साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। ( Latest News Hansi )

बैठक में उपायुक्त ने गांव राखी शाहपुर में गंदे पानी की निकासी की समस्या पर विशेष ध्यान देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अलावा उन्होंने बीस सूत्रीय कार्यक्रम के तहत अलॉट किए गए
100-100 वर्ग गज के प्लाटों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान एसडीएम विकास यादव सहित राजस्व तथा पंचायत एवं विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। ( Today Latest News Haryana )

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer