Verification: eefe237ed2c24d7f

Latest News: रेवाड़ी चुनाव को लेकर बैठक; प्रत्याशियों को करना होगा ये काम

0 minutes, 6 seconds Read

Latest News Rewari Election Update


Latest News Rewari : नगर परिषद रेवाड़ी के रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी राहुल मोदी ने लघु सचिवालय सभागार में चेयरपर्सन और वार्डों के पार्षद पदों के प्रत्याशियों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य आगामी नगर परिषद चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Rewari Election Update

एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तथा चुनाव चिन्हों का आवंटन सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को कहा कि अब चुनाव प्रचार के दौरान जिम्मेदारी और अनुशासन का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। राज्य चुनाव आयोग हरियाणा द्वारा जारी गाइडलाइन एवं आदर्श आचार संहिता का पालन करना प्रत्येक प्रत्याशी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रत्याशियों से अपील की कि वे चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण, व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों से बचें। ( Rewari News Today )

रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि प्रचार सामग्री का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाए तथा सार्वजनिक संपत्ति को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सभी की भागीदारी को आवश्यक बताया। इसके अलावा चुनाव संबंधी खर्चे का विवरण का ब्यौरा तैयार आवश्यक बताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनाव को पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। ( Rewari ki Taaja News )

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer