---Advertisement---

Taaja News: रेवाड़ी की सडक़ों को बनाया जाएगा कैटल-फ्री; अतिक्रमण हटाने को लेकर रणनीति तैयार

Follow Us
---Advertisement---

Rewari Ki Taaja News : सडक़ सुरक्षा समिति व सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश


Rewari ki Taaja News: Rewari DC अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला की सडक़ों को कैटल-फ्री और अतिक्रमण मुक्त बनाया जाए, ताकि वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं सडक़ नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के चालान काटने के साथ-साथ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। जिला में सडक़ों को यातायात के लिए सुरक्षित बनाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसके लिए सडक़ निर्माण कार्य से जुड़े विभागीय अधिकारियों को सदैव यह प्रयास करना चाहिए कि वे अपनी सडक़ों को वाहन चालकों के लिए सुविधाजनक किस प्रकार से बनाएं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


  डीसी अभिषेक मीणा बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में सडक़ सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की जिलास्तरीय बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होंने जिला में विभिन्न एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे ओवरब्रिज, सर्विस लाइन व अन्य सडक़ निर्माण कार्य तय समय सीमा में करवाने के निर्देश दिए।

 

लेटलतीफी करने वाले एजेंसियों के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई

उन्होंने निर्देश दिए कि इस मामले में कोताही या लेटलतीफी करने वाले एजेंसियों के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए उन्होंने लोक निर्माण विभाग, एचएसवीपी, राजमार्ग प्राधिकरण, नेशनल हाई-वे पीडब्ल्यूडी, एचएसआईडीसी आदि विभागों के अधिकारियों को निर्देश कि उनके अधीन आने वाली सडक़ों पर ब्लैक स्पॉट और गड्ढों को पूरी तरह से खत्म करने के निर्देश भी दिए।  


डीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित विभाग अपने अधिकार क्षेत्र की सडक़ों पर गड्ढïों को दुरूस्त करने के साथ ही टी-प्वाइंट आदि आवश्यक स्थानों पर साईन बोर्ड और ब्रेकर बनवाएं। इसके अलावा उन्होंने जिला में स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूली वाहनों की निरंतर जांच करने के निर्देश दिए। ( Latest News Rewari Haryana )


  इस अवसर पर बावल के एसडीएम संजीव कुमार, डीएसपी विधानंद, डीएसपी सुरेंद्र श्योराण, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सतेंद्र श्योराण सहित एनएचएआई, एचएसवीपी व नगर परिषद के अधिकारी मौजूद रहे। ( Rewari News Today )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer