Hansi Jind Road Accident News in Rajpura village
Accident News: हांसी जींद रोड़ पर स्थित गांव राजपुरा के पास बुधवार की रात सड़क हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों को वहां से रवाना करवाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गांव राजपुरा के पास हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक हांसी जिले के गांव राजपुरा से हांसी रोड पर सिसाय माइनर के पास बुधवार की रात करीब 8:30 एक सेंट्रो गाड़ी किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस एक्सीडेंट में सेंट्रो कार में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना डायल 112 पुलिस टीम और एंबुलेंस को दी सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक रहकर घायलों को उठाकर हॉस्पिटल लेकर जा चुके थे। हादसे के करीब आधे घंटे के बाद एंबुलेंस की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन वहां पर स्थानीय लोगों की भीड़ के अलावा डायल पुलिस टीम ही मिली। ( Hansi News Today )
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक से तेज धमाके की आवाज सुनाई दी और जब वह मौके पर पहुंचे तो सेंट्रो गाड़ी में दो युवक गंभीर रूप से घायल होकर फंसे हुए थे और गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। बड़ी मुश्किल से गाड़ी में फंसे दोनों युगों को बाहर निकाला और ग्रामीणों की गाड़ी की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ी में फंसे दोनों युवकों की पहचान गांव राजपुरा निवासी विजय और दीपक के रूप में हुई है। विजय खेतीबाड़ी का काम करता है और साथ में पशुपालक है। विजय का छोटा भाई कुछ दिन पहले ही विदेश गया है। जबकि दीपक हेयर ड्रेसर का काम करता है। ( Narnaund News Today )










