---Advertisement---

Jind News: जींद में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, गांव के सरकारी स्कूल के पीछे शव मिलने से मचा हड़कंप

Follow Us
---Advertisement---

Jind News Today in Hindi

जींद जिले के गांव के प्राइमरी स्कूल के पीछे झाड़ियां में अज्ञात व्यक्ति का शामिल मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थाना सदर जींद क्षेत्र के गांव लोहचब में मिला अज्ञात शव ,पहचान के लिए आमजन से अपील

जींद पुलिस द्वारा आमजन को सूचित किया जाता है कि थाना सदर जींद क्षेत्र के गांव लोहचब स्थित प्राइमरी स्कूल के पीछे झाड़ियों में एक अज्ञात शव बरामद हुआ है, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही थाना सदर जींद पुलिस मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। ( Latest News Jind Haryana )


प्रारंभिक जांच में शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक का हुलिया इस प्रकार है — रंग सांवला, आंखें बंद, मुंह बंद, कमर में काले रंग का हाफ लोअर तथा गले में सफेद रंग की कई चेकदार कमीज पहनी हुई है। शव की पहचान करवाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
अज्ञात शव को पहचान हेतु आगामी 72 घंटे के लिए मेडिकल कॉलेज खानपुर में सुरक्षित रखा गया है ताकि यदि कोई व्यक्ति मृतक के संबंध में जानकारी रखता हो तो पुलिस को सूचित कर सके। ( Jind ki Taaja News )

 


जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त शव के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है या कोई व्यक्ति अपने किसी परिजन/जानकार के लापता होने के संबंध में जानकारी देना चाहता है तो तुरंत थाना सदर जींद के निम्न मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें —
📞 88140-11512
📞 88140-11566
जींद पुलिस आमजन से सहयोग की अपेक्षा करती है ताकि मृतक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। ( Haryana News Today )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer