Verification: eefe237ed2c24d7f

Tohana police ने फतेहपुरी डेरे के बाहर से बाइक चोरी का पर्दाफाश: दो बाइक चोर काबू

0 minutes, 6 seconds Read

Bike theft from outside Fatehpuri Dera exposed tohana police

Fatehabad News Today : हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना क्षेत्र के गांव स्थित दर के बाहर से बाइक चोरी करने के मामले का टोहाना सदर थाना पुलिस ( Tohana Police ) ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो बाइक चोरों को काबू किया है जिनके पास से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

सदर थाना टोहाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल मामले में दो आरोपियों को किया काबू, बाइक बरामद


थाना सदर टोहाना के प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता कुलदीप पुत्र छैलू राम निवासी गांव ठरवा, तहसील टोहाना ने शिकायत दी थी कि उसकी बाइक गांव फतेहपुरी डेरे के बाहर से चोरी हो गई थी, जिसमें वाहन के दस्तावेज भी मौजूद थे। शिकायत के आधार पर थाना सदर टोहाना में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। ( Tohana News Today )

 


उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों आरोपियों को काबू कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान गांव ललौदा निवासी रोबिन पुत्र बलजीत सिंह तथा जसपाल उर्फ संदीप पुत्र गुरमीत सिंह के रूप में हुई है।

इस संबंध में मुकदमा संख्या 64 दिनांक 19.04.2026 के तहत थाना सदर टोहाना में धारा 305 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

टोहाना में अवैध शराब का जखीरा बरामद, पंजाब से गुजरात में शराब तस्करी, 621 पेटी शराब सहित ट्रक चालक गिरफ्तार, पूरी खबर पढ़ें

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer