---Advertisement---

Murder News: सिरसा में चाकू मारकर युवक की हत्या; लड़की से बातचीत करने पर मर्डर

Follow Us
---Advertisement---

Sandeep Murder News Sirsa Haryana

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Murder News: सिरसा में एक युवक की बीती रात चाकू मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने एक लड़की के परिजनों पर घर बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

दुर्गा माता मंदिर चौंक सिरसा के पास मर्डर

मिली जानकारी के मुताबिक संजय कॉलोनी सिरसा निवासी संदीप कुमार क्रोकरी की दुकान पर काम करता था। सोमवार की रात को करीब 10 बजे संदीप दुर्गा माता मंदिर चौंक की तरफ घूमने के लिए निकला था कि वहां पर कुछ लड़कों ने घेर कर उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही घटनास्थल और गंभीर हालत में खून से लथपथ हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि संदीप के हाथ, पेट और पीठ पर चाकू लगे हुए थे। Latest News Sirsa Haryana )

लड़की के भाई ने मिलने के बहाने बुलाकर मारे चाकू

उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह संदीप की मौत हो गई। लेकिन उसके परिजनों का कहना है कि मरने से पहले संदीप में बताया था कि फोन पर एक लड़की से बातचीत होती थी और लड़की के भाई ने ही मिलने के बहाने उसे घर से बाहर बुलाया था। लड़की के भाई ने अन्य के साथ मिलकर उसे पर चाकू से हमला करके उसकी हत्या कर दी है। मृतक के परिजनों में पुलिस से गुहार लगाई थी जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करके उन्हें गिरफ्तार किया जाए। ( Haryana News Today )

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

चाकू मारकर हत्या करने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा की मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने में लगी हुई है और उनके बयान के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस अलग-अलग टीम में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी हुई है।‌( Sirsa Murder News )

मरने से पहले संदीप ने दिया बयान

मृतक के परिजनों ने बताया कि मरने से पहले संदीप ने बताया था कि जिस लड़की से फोन पर उसकी बातें होती हैं उसके भाई ने ही उसे चाकू मारे हैं और उन्होंने इसकी वीडियो अपने फोन में बना ली है जो इस संदीप ने खुद मरने से पहले अपना बयान दिया है। ( Sirsa News Today )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026

Narnaund News: 3 अध्यापकों के सहारे चल रहा माजरा का प्राइमरी स्कूल, ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी

August 2, 2026

Hansi News: पीपला पुल के पास दर्दनाक हादसा, ननंद की कोथली देने आ रही महिला की मौत, पति और दो बच्चे घायल

August 2, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Haryana News: हरियाणा में बिहारी मजदूर की मौत, नारनौंद में धान रोपाई करने आया, शराब ठेके के पास पढ़ा मिला शव, गांव में हड़कंप

August 1, 2026

PMO तक पहुंचा मामला, फिर भी नहीं सुधरे कापड़ो गांव के हालात, पीडब्ल्यूडी और पंचायत के बीच फंसा पेंच

August 1, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer