Hisar hotel police raid, sex racket expose
Hisar Hotel News : हिसार पुलिस ने दो होटलों में छापेमारी कर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इन होटलों से 18 युवतियों सहित 8 युवकों को काबू किया है। वहीं पुलिस की रेड पड़ते ही होटल मैनेजर ने भागने का प्रयास किया, परंतु पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पुलिस द्वारा काबू किए गए युवक व युवतियां होटल के कमरे में आपतिजनक हालत में पाए गए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।
हिसार पुलिस को सूचना मिली थी कि हिसार शहर के होटलों में सैक्स रैकेट चल रहा है और युवकों से लड़कियां दिखाकर उनसे चार्ज वसूल किया जाता है। पुलिस जांच में सामने आया कि इस सैक्स रैकेट में होटलों के मैनेजर व मालिक की अहम भूमिका है। पुलिस ने होटल का एंट्री रजिस्ट्रर को अपने कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी है। ( Latest News Hisar Haryana )
हिसार पुलिस ने सोमवार को हिसार के विघुत नगर स्थित सैनी बलिश होटल और एटूजेड होटल पर छापेमारी की। छापेमारी टीम की अगुवाई डीएसपी वुमेन सेफ्टी प्रिया शर्मा ने की। पुलिस प्रवक्ता मदनलाल ने बताया कि होटलों के कमरों की तलाशी के दौरान 8 लडक़े व लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। पुलिस ने उन्हें काबू कर जांच शुरू कर दी है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं छापेमारी के दौरान होटल के मैनेजर ने भागने का प्रयास किया, परंतु पुलिस ने मुस्तैदी से कारवाई करते हुए उसे दबोच लिया।
इस मामले का पर्दाफाश करने वाले एक व्यक्ति ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि इन होटलों में युवाओं की काफी आवाजी लगी रहती थी। शक होने पर उसने इसकी अपने लेवल पर जांच की तो पाया कि होटलों के प्रत्येक कमरें में एक एक लडक़ी को रखा गया है और जो युवा होटल में लडक़ी की चाहत में आता है तो उसे बारी बारी एक एक कमरे में ले जाकर लड़कियां दिखाई जाती है और उसके बाद होटल का मैनेजर लडक़ी के हिसाब से रेट फिक्स करता है। हालांकि अभी तक इसकी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है और ना ही अब तक हरियाणा न्यूज इस बात की पुष्टि करता है।
हिसार पुलिस प्रवक्ता मदनलाल ने बताया कि हिसार के होटलों में छापेमारी के बाद जांच में सामने आया कि रेलवे स्टेशन कॉलोनी निवासी दक्ष्ज्ञ और शिव कॉलोनी हिसार निवाी रोहित की भूमिका को शक के दायरे में पाया गया है। उन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

.jpeg)

