Hansi chori case update
Hansi News: नारनौंद क्षेत्र के गांव राजथल में हुई चोरी के मामले में नारनौंद पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरों ने मकान से चोरी किए गए लाखों रुपए से मोबाइल फोन और रेडीमेड कपड़े खरीदे। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित चोरों के कब्जे से चोरी के पैसों से खरीदे गए मोबाइल फोन व रेडीमेड कपड़ों सहित 4 हजार रुपए की नगदी बरामद कर ली हैं। पुलिस रिमांड की की अवधि खत्म होने के बाद दोनों चोरों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
राजथल गांव में चोरी
![]() |
| गांव राजथल में चोरी करने वाले चोर पुलिस हिरासत में बैठे हुए। |
Narnaund News Hindi : राजथल गांव में चोरी के मामले की जानकारी देते हुए थाना नारनौंद में तैनात मुख्य सिपाही विजय कुमार ने बताया कि गांव राजथल निवासी एक महिला के घर से निर्माण कार्य के दौरान ₹1.50 लाख की नकदी एवं एक मोबाइल फोन चोरी होने के मामले में थाना नारनौंद पुलिस कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों दिनेश पुत्र भीम सिंह निवासी गांव गामड़ा तथा परमजीत पुत्र रामफल निवासी गांव खेड़ी रोज, मिल्कपुर को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
पुलिस रिमांड में उगले राज
रिमांड के दौरान गहन पूछताछ एवं आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की रकम में से ₹4,000 नकद, चोरी किए गए पैसों से खरीदे गए दो मोबाइल फोन तथा गारमेंट्स का सामान बरामद किया है। बरामद किए गए सभी सामान को पुलिस ने कब्जे में लेकर मामले की जांच में शामिल कर लिया है।
निर्माणधीन मकान में चोर करते थे मजदूरी
गौरतलब है कि गांव राजथल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों युवक मकान निर्माण कार्य में लगे हुए थे। उन्होंने मौका देखकर चोरी कर ली थी। शिकायतकर्ता महिला ने एक मजदूर युवक पर चोरी करने का शक जताया था। जब पुलिस ने शक के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली और अपने दूसरे साथी मजदूर का नाम भी उगल दिया।
चैनत गांव में हांसी बरवाला मार्ग जाम, सडक़ पर टैंट लगाकर बैठे ग्रामीण



