Breaking News : शात्तिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 5 मोटरसाइकिलों सहित एक एक्टीवा बरामद

0

  Karnal bike chori case update 

शात्तिर वाहन चोर के कब्जे से 5 मोटरसाइकिल व एक एक्टीवा बरामद 

Karnal Breaking News : करनाल पुलिस की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने वाहन चोरी के एक शातिर चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके कब्जे व निशानदेही पर 5 चोरीशुदा मोटरसाइकिल तथा 1 एक्टिवा बरामद की है। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। 

चोरी की मोटरसाइकिल सहित चोर काबू 


इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी सुरेश गहलावत ने बताया कि प्रारंभिक कार्रवाई के दौरान दिनांक 06 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को ग्रीन बेल्ट सेक्टर-4, करनाल से थाना सिविल लाइन करनाल के मुकदमा नंबर 406 दिनांक 27/06/2026 में चोरी हुई मोटरसाइकिल सहित काबू किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने थाना सेक्टर 32-33 करनाल के मुकदमा नंबर 236 दिनांक 08/06/2026 में चोरी की गई मोटरसाइकिल चोरी करने का खुलासा किया, जिसके बाद उक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।



 आरोपी से गहन पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने थाना शहर करनाल के मुकदमा नंबर 241 दिनांक 16/04/2026 में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके अलावा आरोपी ने थाना सेक्टर 32-33 के मुकदमा नंबर 225 दिनांक 04/06/2026 तथा थाना शहर करनाल के मुकदमा नंबर 219 दिनांक 07/04/2026 एवं मुकदमा नंबर 429 दिनांक 22/06/2026 में चोरी किए गए वाहनों के संबंध में भी खुलासा किया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 3 अन्य चोरीशुदा मोटरसाइकिल तथा 1 चोरीशुदा एक्टिवा बरामद की। इस प्रकार आरोपी से कुल 5 मोटरसाइकिल व 1 एक्टिवा बरामद की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जल्दी अमीर बनने, नशे की लत पूरी करने तथा अपने शौक पूरे करने के उद्देश्य से दुपहिया वाहनों की चोरी करता था। जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में करनाल, पानीपत, अंबाला तथा यमुनानगर जिलों में चोरी एवं गौ-तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं। 


गिरफ्तार आरोपी की पहचान वाहिद हसन पुत्र साहिद हसन निवासी गांव छोटा लापरा, थाना सदर यमुनानगर, जिला यमुनानगर के रूप में हुई है। आरोपी पूर्व में इन मामलों में जेल भी जा चुका है तथा जमानत पर बाहर आने के बाद एक मामले में माननीय न्यायालय में पेश नहीं हुआ था। मामले में आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top