Latest News Hansi SP ने किया नारनौंद थाना और खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण, मची खलबली

0

Latest News Hansi sp visit Narnaund police station 


'

Latest News Hansi SP ने किया नारनौंद थाना और खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण, मची खलबली


Latest News Hansi: हांसी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मंगलवार को नारनौंद थाना और खेड़ी चौपटा चौकी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सरपंचों के साथ बैठक की और जरुरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण किया। 


पुलिस चौकी खेड़ी चौपटा का औचक निरीक्षण

हांसी पुलिस अधीक्षक ने किया खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण


हांसी पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले पुलिस चौकी खेड़ी चौपटा का औचक निरीक्षण कर चौकी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर पुलिसिंग और जनसेवा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक थाना नारनौंद पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्रामीणों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया।


Latest News Hansi SP ने किया नारनौंद थाना और खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण, मची खलबली


 इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करते हैं।


पौधारोपण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं पुलिस कर्मियों ने भी पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया पौधारोपण कार्यक्रम के बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना नारनौंद का  कार्यालय व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, प्रभावी कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।


Latest News Hansi SP ने किया नारनौंद थाना और खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण, मची खलबली


इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र के सरपंचों के साथ बैठक कर पुलिस-जन सहयोग, नशामुक्ति अभियान, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा सामाजिक सहभागिता को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि समाज और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से ही अपराध एवं नशे जैसी सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।


इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार, पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार, अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, क्षेत्र के सरपंच तथा गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top