Morning News: रिश्वत लेते तहसीलदार गिरफ्तार, मोबाइल ने खोला हत्या का राज, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, मौसम पूर्वानुमान

0
Morning News Today in Hindi :  

2 लाख की रिश्वत लेते नायब तहसीलदार गिरफ्तार
झज्जर 
जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नायब तहसीलदार को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बलवान सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने जमीन के रिकॉर्ड में दुरुस्ती (सुधार) कराने के बदले शिकायतकर्ता से कुल 2.50 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। आरोपी इससे पहले 50 हजार रुपए भी ले चुका था।


Download Official Answer Key HTET 2025 Exam Held 04,05 July 2026

HTET 2025 परीक्षा (04 और 05 जुलाई 2026 को आयोजित) की आधिकारिक उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।


कल सुबह 10 बजे, लघु सचिवालय हिसार में, उपायुक्त हिसार को ज्ञापन सौंपा जायेगा। सरकार को चेताने के लिए कि, भाखड़ा नहर को जगह-जगह पंचर करके। टेल के लगभग 40 गावों को बिरानी करने एवं प्यासे मारने का जो षड़यन्त्र रचा जा रहा है। वह नहीं चलेगा। आप सभी साथी कल सुबह समयानुसार लघु सचिवालय हिसार पहुंचे। धन्यवाद


हिसार: औरों को नसीहत खुद मिया फजीहत,  HSVP एसडीओ की गाड़ी पर लाल बत्ती!  क्या बत्ती की परमिशन है।


रेवाड़ी मर्डर मिस्ट्री ने सबको हैरान कर दिया


*हरियाणा के रेवाड़ी में सामने आई एक मर्डर मिस्ट्री ने सबको हैरान कर दिया है, जहां 21 वर्षीय मोनू की मौत को अब सुनियोजित हत्या बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक उसकी पत्नी तन्नू ने अपने कथित प्रेमी सोनू और साथियों के साथ मिलकर साजिश रची, जिसमें पहले मोनू का मुंह और नाक दबाकर उसे बेहोश किया गया और फिर जिंदा ही नहर में फेंक दिया गया, ताकि मामला डूबने से मौत जैसा लगे और आत्महत्या का रूप दिया जा सके।




*शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे सामान्य मामला मानकर शव परिजनों को सौंप दिया और अंतिम संस्कार भी हो गया, जबकि तन्नू पूरे समय शोक जताकर खुद को बेगुनाह साबित करती रही। मामले में मोड़ तब आया जब 11 जून को परिवार को मिला मोबाइल फोन पूरी तरह खाली मिला, जिसके बाद साइबर विशेषज्ञों की मदद से डिलीट डाटा रिकवर किया गया और सच्चाई सामने आई।



बिजली निगम के एक्सईएन ऑफिस में जमकर हंगामा


फतेहाबाद के टोहाना में सोमवार को बिजली निगम के एक्सईएन ऑफिस में जमकर हंगामा हुआ। दो लोगों ने एक्सईएन कृष्ण कुमार के हाथ में जबरन नोटों की गड्डी थमाने की कोशिश की। जब उन्होंने पैसे लेने से इनकार कर दिया तो उनके साथ हाथापाई भी की गई। बुजुर्ग ने एक्सईएन की गर्दन पकड़कर उन्हें बगल में दबा लिया।
इसके बाद एक्सईएन ऑफिस से निकलकर स्टाफ के पास पहुंचे और कर्मचारियों से लगातार कहते रहे, "पुलिस को बुलाओ... डायल-112 पर कॉल करो। मुझ पर हमला किया गया है।" इसके बाद ऑफिस में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।



दोनों लोगों ने एक्सईएन पर बिजली कनेक्शन जारी करने के बदले दो लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। बाद में एक्सईएन इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे।


हरियाणा मौसम पूर्वानुमान 

*कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा जारी किया गया मौसम पूर्वानुमान :-  मानसून टर्फ़ की उत्तरी सीमा जामनगर, उदयपुर, अजमेर, झुंझुनूं, हिसार, भटिंडा तक बनी हुई है। अरबसागर में एक डिप्रेशन बनने से अनुकूल परिस्थितियां के कारण मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है जिससे मानसूनी हवाओं तथा राजस्थान पर एक साईक्लोनिक सरकुलेशन बनने से हरियाणा राज्य में 10 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है परंतु इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट तथा वातावरण में नमी की अधिकता बने रहने की संभावना है । 
##########$$$####
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार।


ये समाचार भी पढ़ें :-






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top