Morning News: लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "देश के युवाओं पर पेलेट गन और AK-47 का इस्तेमाल करने की क्या ज़रूरत थी? क्या वे आतंकवादी थे?...पेलेट गन इस्तेमाल करने का आदेश किसने दिया?...क्या यह प्रधानमंत्री ने दिया? क्या गृह मंत्री ने दिया?... पूरा देश पूछ रहा है। यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी नहीं पूछ रही है, पूरा देश पूछ रहा है।"
लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "इस सरकार ने रोजगार पैदा करने वाले सभी सेक्टर को लगातार कमज़ोर किया है। परीक्षा प्रणाली ही फेल हो गई है। पिछले दशक में 152 बार पेपर लीक हुए हैं। करोड़ों छात्र इससे प्रभावित हुए हैं लेकिन एक भी दोषी या पेपर लीक माफिया को सज़ा नहीं दी गई है।"
गुरुद्वारे में निहंग सिंहों के बीच खूनी झड़प, किरपान के वार से एक की मौत
लुधियाना : गुरुद्वारा साहिब में मीरी पीरी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समागम के दौरान निहंग सिंहों के बीच झगड़े की खबर समाने आई है. मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक निहंग सिंह ने दूसरे पर श्री साहिब (किरपान) से हमला कर दिया, जिससे उसकी गर्दन पर गंभीर चोट लग गई. घाव इतना ज्यादा था कि उसने दम तोड़ दिया.
पुलिस को दिए बयानों में गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह जसवीर सिंह ने बताया कि वह गांव के बाहरी गुरुद्वारा साहिब में बतौर ग्रंथी सेवा निभाते हैं. बीती 26 जुलाई को गुरुद्वारा साहिब में मीरी पीरी दिवस के संबंध में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग लगाने गए थे. भोग के समय गांव तथा बाहर से आई संगत और दल पंथ के निहंग सिंह भी मौजूद थे. रात करीब 09:00 बजे जब वे गुरुद्वारा साहिब में मौजूद थे, तो उन्होंने देखा कि सोनू (पुत्र अज्ञात, निवासी अज्ञात) जो दल पंथ का सिंह था, ऊंची-ऊंची आवाज में गाली-गलौज कर रहा था. जब वे मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दल पंथ के ही एक अन्य निहंग सिंह सोहन सिंह ने सोनू की गर्दन पर अपनी किरपान से सीधा वार कर दिया. किरपान लगते ही सोनू गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
दिल्ली | लोकसभा में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "...परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक की घटनाएं आतंकवाद या माओवाद से कम खतरनाक नहीं हैं, हमारे युवा ही इसके मुख्य शिकार होते हैं। मैं देश के युवाओं को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हम 'पेपर लीक' की इस समस्या का पक्का समाधान निकालेंगे। जिस तरह मोदी सरकार ने हर दूसरी चुनौती का समाधान और उपाय निकाला है, उसी तरह हम इस समस्या को भी हल करेंगे। यह देश दशकों तक आतंकवाद और नक्सलवाद के अत्याचारों और घावों से जूझता रहा। मोदी सरकार ने ही उन गहरे घावों को भरने का काम किया। हमने ही आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया है, और हम पेपर लीक की समस्या को खत्म करने के लिए भी ऐसा ही करेंगे।"
दिल्ली: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, "काफी दिनों के बाद आज संसद देर तक चल रही है मुझे अच्छा लगा कि हम लोग देर तक संसद में बैठकर पेपर लीक जो होता है उसे रोकने के लिए बड़ा कानून लेकर आए हैं मुझे अच्छा लगा कि हम लोग चर्चा कर रहे हैं और देर रात तक कर रहे हैं। लेकिन दुख इस बात का है कि विपक्ष के आप सभी भाषण सुन लीजिए किसी ने भी इतना महत्वपूर्ण बिल पर जो चर्चा हो रही है उस बिल पर किसी ने नहीं बोला वो सभी सिर्फ राजनीति ही कर रहे थे सारे लोग राजनीति ही कर रहे थे ये तो ठीक नहीं है जब बिल पर चर्चा होती है तो बिल के प्रावधान के मेरिट पर बोलो ना। जो कठोर कानून लेकर आए हैं उस पर वो चर्चा करते तो लाभ होता लेकिन उन सभी ने बिल पर कुछ नहीं बोला इससे मैं दुखी हूं।'
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "उनको(विपक्ष को) बिल(सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक) पर फोकस करना चाहिए। शिक्षा में सुधार का जो विषय है, इसका कई लोगों ने राजनीतिकरण किया है...जो और बिंदु आए हैं, उनपर हम कल जवाब देंगे..."
उन्होंने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर दिए गए बयान पर कहा, "इस तरह से बिना प्रमाणिक आधार के किसी भी संसद के सदस्य पर आरोप नहीं लगाना चाहिए, यही हमारी संसद की परंपरा भी है..."
दिल्ली| लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी सांसद बिप्लब कुमार देब ने कहा, "...सदन में बोलने के नियम और संवैधानिक प्रावधान हैं। आप किसी बात को बिना प्रमाणित किए इस तरह नहीं उठा सकते, खासकर विपक्ष के नेता के तौर पर और स्पीकर ने भी इस बात को दोहराया है। फिर भी, कोई सुधार नहीं हुआ है... वह भारत की परंपराओं और संस्थाओं को कमजोर करते हैं..."
बिग ब्रेकिंग फरीदाबाद
मंगलवार शाम-06 बजे सेक्टर-23 स्तिथ हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम फरीदाबाद के एक्सईएन दीपक गर्ग के ऑफिस पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने किसी सिविल वर्क करने वाले ठेकेदार की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए एक्सईएन को रेड हैंड कर किया गिरफ्तार व जांच टीम अभी सेक्टर-23 एक्सईएन के दफ्तर को खंगाल रही है ।
दिल्ली: SP सांसद अखिलेश यादव ने कहा, "देश में प्राइमरी स्कूल बंद हो गए हैं, जिनमें सबसे ज़्यादा यूपी में 22,000 स्कूल बंद हुए हैं। सीएम के चुनाव क्षेत्र गोरखपुर में 500 प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इंटरमीडिएट स्कूलों में एडमिशन नहीं हो रहे हैं। पॉलिटेक्निक और ITI में भी एडमिशन नहीं हो रहे हैं। हायर एजुकेशन में 'एकतरफ़ा' सोच वाले लोग पदों पर बैठे हैं। ये सभी नियुक्तियाँ किसके कहने पर हो रही हैं? जब BJP के एजेंडे में नौकरी ही नहीं है, तो इसका मतलब है कि उनके एजेंडे में आरक्षण भी नहीं है। प्राइमरी एजुकेशन से लेकर हायर एजुकेशन तक, आरक्षण के मुद्दे पर दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ बहुत बड़ा धोखा हो रहा है।"
PM मोदी का वीडियो हटाए जाने पर उन्होंने कहा, "चुनाव तक कई चीज़ें हटाई जाएँगी और कई चीज़ें आएँगी। यह सिलसिला चलता रहेगा..."
दिल्ली: पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में चुनावों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हमने पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर में तथाकथित विधानसभा चुनावों के बारे में रिपोर्ट देखी हैं... जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के पूरे केंद्र शासित प्रदेश, जिनमें वे इलाके भी शामिल हैं जो अभी पाकिस्तान के गैर-कानूनी और ज़बरदस्ती कब्ज़े में हैं, भारत का अभिन्न अंग हैं। यह दिखावटी चुनावी कवायद असल में पाकिस्तान की एक कोशिश है ताकि वह अपने गैर-कानूनी कब्ज़े को छिपा सके और इस इलाके में मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन पर पर्दा डाल सके। पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर में चल रहा बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन वहां हो रहे आर्थिक शोषण, लोगों को बुनियादी अधिकार न देने और प्रशासनिक दमन का सीधा नतीजा है।"
पब्लिक एग्ज़ामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026 पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, "यह संशोधन कानून को और सख्त बनाने और तेज़ी से न्याय सुनिश्चित करने के लिए लाया जा रहा है, ताकि इन सभी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बढ़े और बहाल हो सके... धारा 10 की उप-धारा 1 में प्रावधान था कि इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को कम से कम 3-5 साल की सज़ा और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। आज लाए जा रहे संशोधन के तहत, सज़ा की यही अवधि कम से कम 5-10 साल और जुर्माना 50 लाख रुपये तक कर दिया गया है। 2024 के कानून में, सर्विस प्रोवाइडर के लिए सज़ा 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना थी... अब इसे बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये किया जा रहा है। 2024 के कानून में यह भी लिखा था कि प्रोवाइडर को अगले 4 वर्षों तक कोई भी परीक्षा आयोजित करने से रोक दिया जाएगा। आज, इस संशोधन के तहत उस अवधि को बढ़ाकर 8 साल किया जा रहा है... अंत में, संगठित अपराध करने वालों, यानी जहां माफिया गिरोह शामिल हो, के मामले में पहले सज़ा 5-10 साल थी। इसे बढ़ाकर 7-10 साल कर दिया गया है और जुर्माना पहले 1 करोड़ रुपये तक था। अब इसे बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव है। और सबसे महत्वपूर्ण बात, जिसका ज़िक्र प्रधानमंत्री ने वीडियो के माध्यम से भी किया था, वह है तेज़ी से न्याय सुनिश्चित करना। हम परीक्षाओं में अनुचित साधनों से जुड़े मामलों के लिए विशेष फास्ट-ट्रैक कोर्ट स्थापित करेंगे... हमने उसमें भी समय सीमा तय की है। जांच 2 महीने की अवधि के भीतर पूरी होनी चाहिए, चाहे वह केंद्रीय एजेंसी हो या विशेष कार्य बल..."
दिल्ली: लोकसभा में बोलते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा, "...जब मंत्री (पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान) (संसद) पहुंचे, तो सदन के बाहर उनका स्वागत किया गया...सोचिए सदस्यों को कितनी बड़ी राहत मिली होगी और वे किस बड़े संकट से बच गए। एक 'प्रधान' को हटाकर, आपने 'प्रधानमंत्री' को बचा लिया..."
दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "जितेंद्र सिंह जी को बोलने से पहले पूरा इतिहास जान लेना चाहिए वो लोकसभा में गलत बयानी कर रहे हैं। प्रश्न आज सिर्फ ये नहीं कि पेपर लीक हुआ बल्कि प्रश्न ये है कि जब क्रांति हुई युवा यहां इकट्ठा हुआ तो क्या कांग्रेस के समय में कभी युवा पर AK-47 चली, क्या उनके ऊपर कील लगी लाठियां चलाई गईं, जहां तक सवाल है पेपर लीक आउट का 152 बार सिर्फ एक इंसान के कार्यकाल में हुआ है वो धमेंद्र प्रधान हैं"।


