बिहार की महिला मजदूर की हरियाणा में मौत
Narnaund News Today: नारनौंद क्षेत्र के गांव भैणी अमीरपुर में धान रोपाई के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति संग काम पर आई थी कि अचानक उसके पेट में दर्द उठा तो परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नारनौंद में धान की रोपाई करने आई महिला की मौत
हांसी जिले के गांव भैणी अमीरपुर में खेतों में धान रोपाई करने बिहार से अपने पति संग आई महिला के पेट में अचानक तेज दर्द हो गया। तबीयत भी करने पर उसके परिजन उसे उपमंडल नागरिक अस्पताल नारनौंद लेकर पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। मृतक महिला के कोई संतान नहीं हुई थी।
Bihar labour woman died in Haryana
मृतक महिला की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के गांव बरहरा निवासी 35 वर्षीय मंजू देवी के रूप में हुई। मंजू देवी कुछ समय पहले ही अपने पति दिलीप के साथ धान की रोपाई करने के लिए हरियाणा आई थी। वह इन दिनों अपने पति और देवर के साथ हांसी जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव भैणी अमीरपुर के खेतों में धान की रोपाई कर रोजी रोटी कमा रही थी।
मृतक महिला मंजू देवी के देवर राजू ने बताया कि कुछ समय पहले ही उसकी भाभी और भाई धान की रोपाई का कारण करने के लिए हरियाणा आए थे। लेकिन मंगलवार को धान की रोपाई करते समय उसकी भाभी मंजू देवी के पेट में तेज दर्द उठा तो वह उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान बुधवार की सुबह करीब 5:00 बजे उसकी भाभी की मौत हो गई।
इस संबंध में जांच अधिकारी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला प्रवासी मजदूर थी और वह बिहार के रहने वाली थी। मृतक महिला की मौत प्रारंभिक जांच में बीमारी के कारण हुई है लेकिन मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

