Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार में पौधारोपण अभियान की शुरूआत, विधायक सावित्री जिंदल ने किया पौधारोपण

0 minutes, 5 seconds Read

 ग्रीन हिसार, फिट हिसार एवं हमारा प्यार हिसार के तत्वावधान में पौधारोपण अभियान

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज, हिसार: पर्यावरण संरक्षण तथा हिसार को हराभरा, स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से ग्रीन हिसार, फिट हिसार एवं हमारा प्यार हिसार के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सूर्य नगर ओवरब्रिज के नीचे पौधारोपण अभियान की शुरूआत हिसार की विधायक सावित्री जिंदल ने की। इस पौधारोपण अभियान में विभिन्न सामाजिक संगठनों, पर्यावरण प्रेमियों, युवाओं एवं शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण किया तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया। विधायक सावित्री जिंदल ने दोनों संस्थाओं द्वारा किए गए कार्य की सराहना करते हुए कहा कि स्वंय सेवी संस्थाएं किसी भी समाज की बेहद जरूरी इकाई होती हैं जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

 

हिसार शहर को हराभरा, स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का लिया संकल्प

 ग्रीन हिसार, फिट हिसार एवं हमारा प्यार हिसार के तत्वावधान में पौधारोपण अभियान
Hisar News

पौधारोपण अभियान में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हरित वातावरण न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि स्वस्थ समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पौधारोपण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना ले, तो हिसार को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने का लक्ष्य शीघ्र ही प्राप्त किया जा सकता है।

अभियान के दौरान सभी प्रतिभागियों ने एक पौधा – एक कदम स्वस्थ पर्यावरण की ओर का संदेश देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जुडऩे के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण बचाने तथा आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य देने का संकल्प भी लिया।

हमारा प्यार हिसार एवं ग्रीन हिसार, फिट हिसार के प्रतिनिधियों ने अभियान में शामिल सभी नागरिकों, स्वयंसेवकों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे जनभागीदारी आधारित अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि हिसार को हराभरा, स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल शहर बनाया जा सके। सबने मिलकर शहरवासियों से अपील की, आइए, पौधे लगाएं, प्रकृति बचाएं और आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य दें।

 

इस मौके पर डॉ एसके गर्ग, डॉ रमेश भाटी, सत्येंद्र यदुवंशी, डॉ बीबी बांगा, श्याम सुंदर, जयभगवान, रमेश, जितेन्द्र बंसल, आदेश मालिक, हरीश चंद्र, डॉ विजय कादयान, युद्धवीर पानू, मनदीप पुनिया, अनिल कुमार, डॉ राज वर्मा, राजन वर्मा, अनिल भाटी, ममता भाटी, प्रवीण अग्रवाल, भरत, जगतार सिंह, फ़ीनिक्स, ईशा, चिराग़, चंद्रकांत, कृष्ण शर्मा, प्रिया, योगेश शर्मा, एलिना, रिया, शुभम, युगम, अहाना, तन्वी, मेघा, भव्या, अशोक कुमार, भाविका आदि शामिल हुए।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer