---Advertisement---

दीपक धर्मखेड़ी हत्याकांड: मुख्य आरोपी प्रिंस समेत 3 गिरफ्तार, बहन से छेड़छाड़ की रंजिश में हत्या | Haryana News Today

By sunilkohar

Published On:

Follow Us

 

 

 

---Advertisement---

दीपक धर्मखेड़ी हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रिंस गिरफ्तार, बहन से छेड़छाड़ बनी वजह

Haryana News Today: नारनौंद उपमंडल के गांव धर्मखेड़ी निवासी साहिल उर्फ दीपक हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले के मुख्य आरोपी सहित तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्होंने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि दीपक प्रिंस की बहन से छेड़छाड़ करता था और इसी रंजिश में उन्होंने कस्सी व बीयर की बोतल मारकर उसकी हत्या की है।

 

दीपक धर्मखेड़ी (साहिल) हत्याकांड से जुड़ी मुख्य जानकारियों का संक्षिप्त विवरण:

धर्मखेड़ी निवासी 23 वर्षीय साहिल उर्फ दीपक हत्याकांड में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। हांसी एसपी विनोद कुमार ने पत्रकारवार्ता में इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि धर्मखेड़ी निवासी दीपक ने करीब सात साल पहले रोहतक जिले के महम चौबीसी के गांव अजायब भराण निवासी प्रिंस की बहन की शादी अपनी मौसी के लड़के मोहित के साथ करवाई थी और शादी से जुड़े कार्यो के लिए दीपक ने प्रिंस की रूपयों से संबंधित जरूरतों को भी पूरा किया था। लेकिन अपने ही दोस्त की बहन के साथ दीपक का रवैया ठीक नहीं था और उसकी गलत नजर रहती थी। साथ ही मृतक दीपक प्रिंस के सामने भी उसकी बहन को लेकर तरह तरह की बातें करता था। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि अपनी बहन के घर दीपक के आने को लेकर प्रिंस कई बार ऐतराज जता चुका था और वो नहीं चाहता था कि उसकी बहन व दीपक एक दूसरे के घर आएं। क्योंकि उसे पता चल गया था कि दीपक उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की कोशिश कर चुका है और उसकी गलत हरकतें बंद नहीं हो रही।

पुलिस पूछताछ में खुलासा करते हुए बताया कि उसने अपने दोस्त को समझाने का कई बार प्रयास किया, लेकिन हर बार वो हंसी मजाक में बातों को टाल जाता। परंतु उसकी गलत हरकतें बंद नहीं हुई। इसलिए उसने साहिल उर्फ दीपक को ठिकाने लगाने के लिए पूरी प्लानिंग तैयार की। योजना के मुताबिक मंगलवार को वो महम से धर्मखेड़ी गांव पहुंचे और दीपक के साथ उसके ही खेत में रात को पार्टी करने का कार्यक्रम बना लिया।

पुलिस के मुताबिक रात को जब दीपक प्रिंस और प्रिंस के दोस्त खेत में बने कमरे की छत पर शराब पाटी
कर रहे थे तो फिर से प्रिंस की बहन का जिक्र दीपक ने कर दिया। जिससे पहले से ही गुस्से में आए प्रिंस के तेवर अचानक बदल गए और उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कस्सी व बीयर की बोतल मारकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गए।

दीपक धर्मखेड़ी हत्याकांड में पुलिस ने गुरूवार को बॉक्सर साहिल उर्फ दीपक हत्याकांड में शामिल अजायब भराण निवासी प्रिंस, उसके दो साथी आर्यन व जितेन्द्र को भी काबू कर लिया। पुलिस की टीमें लगातार तीनों से पूछताछ करने में लगी हुई हैं। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि तीनों दोस्त अपने अजय नामक साथी के साथ मंगलवार को दिन में ही धर्मखेड़ी गांव आ गए थे लेकिन वो खेत में हुक्का भरने के बाद वापस चला गया था और उसे गांव में दीपक ही छोड़कर गया था। दिन के समय वो यूपीआई से पैसे निकलवाने के लिए दिन भर इधर उधर घुमते रहे। जिसके कारण वो ग्रामीणों की नजरों में आ गए।

इसास संबंध में बास थाना प्रभारी जयसिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने दीपक हत्याकांड में मुख्यआरोपी प्रिंस सहित तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है। गिरफ्तार किए गए युवकों ने दीपक हत्याकांड की वारदात कबूल करते हुए बताया है कि उन्होंने ही बीयर व कस्सी मारकर दीपक की हत्या की थी। पुलिस इस हत्याकांड से जुड़े अन्य सबूत जुटाने में लगी हुई है।

 

 

 

Leave a Comment