Sonipat GT road accident nearby jhilmil Dhaba Murthal
सोनीपत में जीटी रोड पर झिलमिल ढाबा मुरथल के पास कर की टक्कर लगने से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। 6 दिन बीत जाने के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
झिलमिल ढाबा मुरथल के पास कार ने व्यक्ति को टक्कर
19 सितंबर की रात को झिलमिल ढाबा मुरथल के पास दिल्ली की तरफ से आई एक कार ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी और कार चालक अपनी गाड़ी सहित मौके से ( Sonipat GT Road Accident ) फरार हो गया। कार की टक्कर लगने से सड़क पार कर रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को राहगीरों ने पार्क निदान हॉस्पिटल मुरथल में भर्ती करवाया।
20 तारीख को जब पुलिस अस्पताल में पहुंची तो सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के बयान दर्ज करने के लिए डॉक्टर से परमिशन मांगी लेकिन डॉक्टर ने घायल को अनफिट करार दे दिया जिसके कारण पुलिस घायल के बयान दर्ज नहीं कर पाई और ना ही सड़क हादसे में घायल की पहचान हो पाई। पुलिस ने अपने स्तर पर सड़क हादसे में घायल की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए लेकिन अब तक भी उसकी पहचान नहीं हो पाई।
पार्क निदान हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत
पुलिस और डॉक्टर के मुताबिक सड़क हादसे में लगी चोटों की वजह से गंभीर रूप से घायल अज्ञात व्यक्ति की पार्क निदान हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस दोबारा से अस्पताल पहुंची और मृतक केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भेज दिया।
कुराड़ बाईपास की तरफ घूमने के लिए निकला
इस मामले में नया मोड़ उसे समय आ गया जब सोनीपत केमुरथल स्थित शांति नगर निवासी अमित नागरिक हॉस्पिटल सोनीपत पहुंच और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस को दी शिकायत में अमित ने बताया कि 19 सितंबर की रात को करीब 8:00 बजे वह अपने घर से कुराड़ बाईपास की तरफ घूमने के लिए निकला था। जब वह झिलमिल ढाबा के पास पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा है और दिल्ली की तरफ से आई तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही से चलते हुए अपनी गाड़ी की सीधी टक्कर सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को मार दी।
अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने अमित की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। कार और उसके चालक की पहचान के लिए पुलिस झिलमिल ढाबा के आसपास के एरिया में जीटी रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है साथ ही मृतक की पहचान के लिए आसपास के पुलिस थानों और गांव में भी संपर्क किया जा रहा है।
बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का भाई गिरफ्तार, तीन हजार रुपए रिश्वत कांड में फंसा राजेश शर्मा,
नारनौंद कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन: बास में दीपेंद्र हुड्डा 26 को | पूरी खबर,










