Kaithal Highway Accident : कैथल में दिल्ली जम्मू हाइवे पर एक्सीडेंट, ट्रक में 50 लाख रूपए का नशीला पदार्थ केलों के नीचे छिपा मिला
Kaithal Highway Accident : दिल्ली जम्मू नेशनल हाइवे पर कैथल जिले के गांव खरक पांडवा के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर दूसरे ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्थ थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और दोनों ट्रकों के चालकों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जिस ट्रक की वजह से इतना बड़ा एक्सीडेंट हुआ उस ट्रक में केले भरे हुए थे और केलों के नीचे से 50 लाख रूपए का नशीला पदार्थ भी बरामद हो गया। इस एक्सीडेंट से नशा तस्करी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है।
Kaithal Kharak Pandwa accident Delhi Jammu highway
बताया जा रहा है कि वीरवार की रात को दिल्ली से कैथल की तरफ आ रहा एक ट्रक जम्मू नेशनल हाइवे पर कैथल जिले के गांव खरक पांडवा के पास खराब हो गया। ट्रक ड्राइवर अनिल ने फोन नंबर लेकर लोकल एरिया के ट्रक मकैनिक रामनिवास को ट्रक ठीक करने के लिए बुला लिया। जब रात को ट्रक चालक अनिल और मकैनिक रामनिवास ट्रÑक को ठीक करने में लगे हुए थे जबकि हैल्पर पास में खड़ा हुआ था। इसी दौरान जम्मू की तरफ से एक तेज रफ्तार से ट्रक आया और सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।
हादसा हतना भयानक था कि पीछे वाले ट्रक का कैबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क पर केलों सहित ट्रक के अंदर भरा सामान बिखर गया। इस हादसे में पहले से खराब खड़े राजस्थान नंबर के ट्रक चालक अनिल, मकैनिक रामनिवास और दूसरे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हैल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही कलायत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Kaithal Doda Post Smuggling
जब पुलिस हाइवे पर ट्रकों के सामान को साइड में करने लगी तो भारी मात्रा में डोडापोस्त के 40 बैग बरामद हुए। जिनको ट्रक में केलों के नीचे दबाकर रखा गया था और तस्करी के लिए लेकर जा रहे थे। इस डोडापोस्त की बाजार में कीमत करीब 50 लाख रूपए बताई जा रही है।
मृतक ट्रक चालक की पहचान उचाना निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई। वहीं मृतक मकैनिक गांव खरक पांडवा का ही रहने वाला बताया जा रहा है। अनिल के चाचा कुलदीप ने बताया कि ट्रक अनिल का ही था और वो इससे अपने परिवार का पालन पौषण कर रहा था। उसके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। मृतक मकैनिक के परिवार में उसकी पत्नी और दो बेटे बताए जा रहे हैं।
इस संबंध में कलायत थाना के जांच अधिकारी एएसआई विक्रम सिंह ने बताया कि हादसे के दौरान सामने आया कि राजस्थान नंबर के ट्रक में 40 कट्टों में 8 क्विंटल डोडा-पोस्त छिपा रखा था। जिसकी कीमत करीब 50 लाख रूपए है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।










