Latest News: नारनौंद में Delhi Police Constable की मौत, ASI और दोस्त पर हत्या का केस

By sunilkohar

Published On:

Latest News: नारनौंद में Delhi Police Constable की मौत, ASI और दोस्त पर हत्या का केस

---Advertisement---

Delhi Police Constable Murder Case: Haryana Police ASI और उसके दोस्त पर हत्या का मामला दर्ज, तीन दिन बाद हुआ दिल्ली पुलिस के  कांस्टेबल का पोस्टमार्टम

 Latest News Narnaund : नारनौंद उपमंडल के गांव सिंघवा खास में जलवा पूजन के दौरान कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग (celebratory firing ) के दौरान दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की गोली लगने के कारण मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में पहले गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था। हत्या का मामला दर्ज को लेकर पोस्टमार्टम नहीं करवा जा रहा था। आखिरकार पुलिस ने रविवार को तीन दिन बाद दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। उसके बाद ही शव का पोस्टमार्टम हुआ। इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस उनके ठिकानों पर दबीस दे रही है।
         जलवा पूजन के कार्यक्रम दौरान दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल अमरजीत की मौत के बाद उसके शव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रखा गया था। मृतक की पत्नी वह अन्य स्वजन मांग कर रहे थे कि जब तक दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करवा जाएगा। पुलिस ने शनिवार की देर रात को मृतक की पत्नी रिंकू के बयान पर सिंघवा खास निवासी हरियाणा पुलिस में तैनात एएसआई  सुरेंद्र और उसके दोस्त मनोज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर किया गया। उसके बाद स्वजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। रविवार को डॉक्टर के बोर्ड ने  मृतक अमरजीत के शव का पोस्टमार्टम किया। उसके पैर की जांघ के पास गोली लगी थी और गोली लगने के कारण मुख्य नस से ज्यादा खून का बहाव हो गया था।
Delhi Police Constable Amarjeet, Narnaund News, Hisar News, Narnaund Murder Case,
 गांव सिंघवा खास निवासी अंकित के घर बेटा पैदा हुआ था। 23 सितंबर को गांव में ही जलवा पूजन का कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जींद जिले के सफीदों क्षेत्र के गांव रोजला निवासी रिंकू अपने पति अमरजीत के साथ आई हुई थी। जब वह डीजे पर डांस कर रहे थे तो तो अचानक से एक गोली चली और अमरजीत के पांव में जा लगी। उसे भिवानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रैफर कर दिया। हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान 25 सितंबर शुक्रवार की सुबह दो बजे उसकी मोत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। वहां पर स्वजनों ने पोस्टमार्टम करवाने के लिए इंकार कर दिया। मृतक की पत्नी रिंकू ने कहा कि जब तक दोनों आरोपितों के खिलाफ पुलिस हत्या का मामला दर्ज नहीं करती और उनको गिरफ्तार नहीं किया जाता। तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा।
पुलिस ने मृतक की पत्नी रिंकू ने पुलिस को बयान दिए की कार्यक्रम में गांव सिंघवा खास निवासी हरियाणा पुलिस में तैनात सुरेन्द्र और भिवानी जिले के गांव गुजरानी निवासी मनोज जब डीजे बज रहा था तो अमरजीत को एक तरफ लेकर गए थे कुछ देर बाद ही गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो देखा कि अमरजीत के पांव में गोली लगी हुई है उसके बाद सुरेंद्र और मनोज उसको इलाज के लिए भिवानी ले गई और इधर-उधर अस्पताल में घूमते रहे इसका सही तरीके से इलाज भी नहीं करवाया जिसके कारण अमरजीत की मौत हो गई।
इस संबंध में बास थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया  
 दोनों आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उनके ठिकानों पर दबीस दी जा रही है। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Delhi Police Constable Amarjeet, Narnaund News, Hisar News, Narnaund Murder Case,

1 thought on “Latest News: नारनौंद में Delhi Police Constable की मौत, ASI और दोस्त पर हत्या का केस”

Leave a Comment