Dr. Ajay Choudhary said Rahul Gandhi is raising the voice of youth and alleged that people across sections are facing difficulties under BJP rule
Narnaund News : भाजपा के शासन में सभी वर्ग परेशान है आज प्रदेश की जनता के हाथों में सरकार ने कागज थमा दिए हैं और उन्हें योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है। उक्त शब्द कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ अजय चौधरी ने गांव राखी खास में स्वर्गीय हरिओम की पुण्यतिथि पर उनके बेटे रामदिया लोरा द्वारा आयोजित मेडिकल कैंप के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे।
इस दौरान सैकड़ो ग्रामीणों अपना चेकअप करवा कर मुफ्त में दवाइयां मिलीं आंखों की जांच भी की गई और जिनकी आंखों में कमी पाई गई उनके ऑपरेशन भी मुफ्त में किए जाएंगे।
डॉ अजय चौधरी ने बताया कि आज भी काफी लोग समाज में अच्छा कार्य कर रहे हैं क्योंकि ग्रामीण अंचल में कम जागरूकता के कारण लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं है और वह अपने स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच भी नहीं करवा पाते ऐसे मेडिकल कैंप समय समय पर लगते रहने चाहिए। जिससे कि ग्रामीणों को काफी फायदा होता है। कैंप में काफी बुजुर्ग लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई और डॉक्टर ने उनका सही तरीके से इलाज किया।
डॉ अजय चौधरी ने बताया कि राहुल गांधी देश में युवाओं की आवाज को सही तरीके से उठा रहे हैं आज जैन जी का जमाना है अब युवाओं को अपने हकों की आवाज उठाने के लिए कोई नहीं दबा सकता। इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद रमेश श्योरान, सूर्या लोहान, संदीप काजल, जिले सिंह, जितेंद्र मलिक, अंकित लोहान आदि मौजूद थे।










1 thought on “Narnaund News: राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ी, भाजपा के शासन में हर वर्ग परेशान – Dr. Ajay Choudhary”