Tohana News Today: टॉवर से केबल तार चोर गिरोह का पर्दाफाश; 8 महिलाएं गिरफ्तार

By sunilkohar

Published On:

Tohana News Today: टॉवर से केबल तार चोर गिरोह का पर्दाफाश; 8 महिलाएं गिरफ्तार

---Advertisement---

Tohana News Today: Gang of cable thieves targeting towers busted

हरियाणा न्यूज टूडे  | टोहाना पुलिस ने कन्हड़ी गांव के टावर से केबल तार चोरी मामले में ‌महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह से जुड़ी 8 महिला आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से चोरीशुदा 300 फीट कॉपर तार बरामद की है।

थाना शहर प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि 26 सितंबर को शिकायतकर्ता हरदीप सिंह निवासी धमतान साहिब ने पुलिस को शिकायत दी थी कि गांव कन्हड़ी स्थित एक मोबाइल टावर के भवन से करीब 300 फीट कॉपर तार चोरी कर ली गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा अन्य तकनीकी एवं ठोस साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने चोरी में शामिल महिला गिरोह की पहचान करते हुए आठ आरोपियों को काबू कर लिया। सभी आरोपी महिलाएं राजनगर की रहने वाली हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान चोरी की गई पूरी 300 फीट कॉपर तार बरामद की गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गिरोह पूर्व में किसी अन्य तार चोरी या संपत्ति संबंधी वारदात में शामिल रहा है या नहीं।

Leave a Comment