girl student came under tyre of roadways bus Hisar accident
Hisar Accident News: हिसार शहर के बरवाला चुंगी के पास बुधवार की सुबह एक छात्र अज्ञात परिस्थितियों में बस के नीचे आ गई। जिसके कारण छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे उपचार के लिए जिंदल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे में घायल छात्र गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी की छात्रा बताई जा रही है और वह सोनीपत की रहने वाली है।
बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। सिरसा जा रही रोहतक रोडवेज की बस से उतरते समय एक युवती बस के पिछले टायर की चपेट में आ गई। हादसे में युवती को गंभीर चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, करीब 22 वर्षीय युवती विजेता, जो गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (GJU) में पढ़ती है, पुरानी बरवाला चुंगी के पास बस से उतर रही थी। इसी दौरान कुछ अन्य यात्री बस में चढ़ने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी बीच बस चालक ने बस चला दी, जिससे युवती का संतुलन बिगड़ गया और बस के पिछले टायर के नीचे आ गई।
हादसे में युवती के पेट से नीचे के हिस्से में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उसे पहले पैलेस अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में जिंदल अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार, युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के कारणों और बस चालक की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस चालक और परिचालक हादसे को अंजाम देकर बस को घटा स्तर पर छोड़कर मुकेश से फरार हो गए। हालांकि आधिकारिक रूप से इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बस को लड़की के ऊपर से उतरा और तब जाकर उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
हिसार की बरवाला चुंगी पर अक्सर पॉलिटेक्निक कॉलेज गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों सहित आसपास के एरिया में मौजूद शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले सैकड़ो छात्र हर रोज बसों में उतरने चढ़ने हैं। लेकिन काफी बस चालक छात्रों को बैठाने से परहेज करते हैं और बसों को सवारी उतरने से पहले ही चला करते हैं जिसकी वजह से आए दिन इस तरह के हाथ से देखने को मिल रहे हैं।










