Satta Khaiwala Case Narnaund : नारनौंद सट्टा खाईवाला मामला
Narnaund News: नारनौंद पुलिस ने राजथल कागसर रोड़ पर गश्त के दौरान एक युवक को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से नगदी सहित कुछ अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया है। आरोपित के खिलाफ नारनौंद थाना में सट्टा खाईवाला का मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।
सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने जानकारी दी की थाना नारनौंद पुलिस टीम बस अड्डा राजथल के पास गश्त एवं अपराध की जांच के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अनील निवासी राजथल कागसर रोड के पास पत्थर की कुर्सियों पर बैठकर सट्टा खाईवाली कर रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बोगस ग्राहक बनाकर उस युवक के पास भेजा। पुलिस द्वारा दिए गए रुपये के नम्बरी नोट से नम्बर पर सट्टा लगवाने के बाद निर्धारित इशारा मिलने पर पुलिस टीम ने आरोपित अनील को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6480 रुपये की नकदी, सट्टा लिखी हुई कॉपी, सट्टा पर्चियां और पैन बरामद किया गया। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।










1 thought on “Narnaund News : राजथल कागसर रोड़ से युवक गिरफ्तार, केस दर्ज”