RPS School का कारनामा, पूरे भारत में गूंजा

By sunilkohar

Published On:

RPS School का कारनामा, पूरे भारत में गूंजा

---Advertisement---

RPS School Hansaka में बच्चों ने बनाई 27 हजार वर्ग फुट में भारत के नक्शे की मानव श्रृंखला, 3 हजार वर्ग फुट में सजाई आकर्षक रंगोली

Rewari News Today: हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को RPS School Hansaka में विद्यार्थियों ने देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना से ओतप्रोत शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने करीब 27 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में भारत के नक्शे के आकार की मानव श्रृंखला बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं, स्कूल प्रांगण में प्राकृतिक रंगों से करीब 3 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आकर्षक रंगोली तैयार की गई।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के फाइन आर्ट्स अध्यापकों और स्कूल प्रबंधन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में रेवाड़ी के विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने मानव श्रृंखला में बैठे विद्यार्थियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

बच्चों में राष्ट्रसेवा की भावना जगाना अभियान का उद्देश्य

RPS School Hansaka में बच्चों ने बनाई 27 हजार वर्ग फुट में भारत के नक्शे की मानव श्रृंखला, 3 हजार वर्ग फुट में सजाई आकर्षक रंगोली

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को राष्ट्रीयता और राष्ट्रसेवा की भावना से जोड़ना है। बच्चों में देश के प्रति समर्पण और सेवा की भावना बचपन से ही विकसित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की भावी पीढ़ी ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बातचीत का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बच्चों के भविष्य को लेकर गंभीरता से चिंतन करते हैं। उनका प्रयास है कि देश की भावी पीढ़ी का सर्वांगीण विकास हो और बच्चे शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय जिम्मेदारियों को भी समझें।

प्राकृतिक खेती और स्वच्छता को अपनाने का आह्वान

विधायक ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण परिवार से ही शुरू होता है। इसके लिए प्रत्येक परिवार को प्राकृतिक खेती, स्वच्छता और पशुपालन जैसे कार्यों को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पशुओं की घटती संख्या चिंता का विषय है। अच्छी गुणवत्ता वाला दूध उपलब्ध कराने के लिए घरों में एक-दो गाय पालने की दिशा में भी लोगों को विचार करना चाहिए। इसके साथ ही किसान कम से कम एक एकड़ भूमि से जैविक खेती की शुरुआत कर सकते हैं।

विद्यालयों में आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं

RPS School का कारनामा, पूरे भारत में गूंजा

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान रेवाड़ी जिले के विभिन्न विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला और भाषण सहित अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आरपीएस स्कूल के प्रिंसिपल विक्रम यादव, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह यादव, अरविंद यादव, खंड शिक्षा अधिकारी दुष्यंत यादव, अशोक नामवाल, डीपीसी संतोष, ज्योत्सना, पूनम सहित शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन से जुड़े अनेक लोग मौजूद रहे।

You Might Also Like

Leave a Comment