Tosham News: सरल गांव के खेत से ट्यूबवेल की तार चोरी, पुलिस पूछताछ में ब़ड़ा खुलासा

By sunilkohar

Updated On:

Tosham News: सरल गांव के खेत से ट्यूबवेल की तार चोरी, पुलिस पूछताछ में ब़ड़ा खुलासा

---Advertisement---

Tosham tubewell wire theft ( खेत से ट्यूबवेल की तार चोरी )

अब तक न्यूज | भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र के खेतों में हो रही चोरी की वारदातों के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि पुलिस द्वारा पकड़े गए चोरों ने सरल गांव के खेत से ट्यूबवेल की तार चोरी की थी।

भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र के गांव सरल निवासी नरेंद्र ने थाना तोशाम में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 2 अक्टूबर को आरोपियों ने उसके खेत में लगे ट्यूबवेल की तार चोरी कर ली थी। शिकायत के आधार पर थाना तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

ट्यूबवेल तार चोरी मामला (Haryana Crime News) 

सरल गांव चोरी मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना तोशाम के मुख्य सिपाही अजय कुमार ने ट्यूबवेल की तार चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक, निवासी तोशाम, तथा सचिन, निवासी बागनवाला, के रूप में हुई है।

Tosham Crime News: तार चोरी आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने आरोपियों से कुल एक हजार रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दीपक मजदूरी करता है। उसके विरुद्ध थाना तोशाम में चोरी के आठ मामले पहले से दर्ज हैं। दूसरा आरोपी सचिन भी मजदूरी करता है। वह वारदात के दिन दीपक के साथ मौजूद था। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। वहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए हैं।

Tosham Accident News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बैंक कर्मचारी की मौत

तोशाम चोरी मामला, Bhiwani Crime News, 

 

1 thought on “Tosham News: सरल गांव के खेत से ट्यूबवेल की तार चोरी, पुलिस पूछताछ में ब़ड़ा खुलासा”

Leave a Comment