Tosham Accident News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बैंक कर्मचारी की मौत

By sunilkohar

Updated On:

Tosham Accident News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बैंक कर्मचारी की मौत

---Advertisement---

ईश्वरवाल नहर हादसा : बुशान गांव के युवक की मौत

अब तक न्यूज | तोशाम क्षेत्र में ईश्वरवाल नहर के पास एक बाइक आगे चल रहे ट्रैक्टर में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार बैंक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक तोशाम क्षेत्र के बुशान गांव का रहने वाला था। वह इंडियन बैंक बहल में ड्यूटी करता था।

इंडियन बैंक में नौकरी

पुलिस को दी शिकायत में तोशाम क्षेत्र के गांव बुशान निवासी गगन ने बताया कि उसका भाई 38 वर्षीय संदीप कुमार इंडियन बैंक बहल में नौकरी करता था। तीन अक्टूबर की शाम को ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। ईश्वरवाल नहर के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे संदीप की बाइक ट्रैक्टर में जा घुसी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने संदीप को उपचार के लिए सीएचसी मिरान में भर्ती कराया।

वहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए नागरिक अस्पताल भिवानी रेफर कर दिया। परिजन उसे भिवानी ले गए। वहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। गगन की शिकायत पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पवन कुमार, निवासी ईश्व वाल, के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tosham News: सरल गांव के खेत से ट्यूबवेल की तार चोरी, पुलिस पूछताछ में ब़ड़ा खुलासा

Leave a Comment