नरवाना कॉलेज में हंगामा: छात्रों में मारपीट
Jind News Today: जींद जिले के MM College नरवाना में टैलेंट शो उस समय हंगामे में बदल गया, जब कार्यक्रम के दौरान दो छात्र गुट आमने-सामने आ गए। स्टेज पर डांस करने और इशारों को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच थप्पड़-मुक्के चले और छात्रों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां तक फेंक दीं। हालात बिगड़ने पर कॉलेज प्रशासन को कार्यक्रम रोककर पुलिस बुलानी पड़ी।
यह पूरा मामला नरवाना के एमएम कॉलेज का है, जहां मंगलवार को टैलेंट सर्च शो का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में करीब 2 हजार छात्र-छात्राओं के पहुंचने की जानकारी सामने आई है।
MM College Narwana में डांस और इशारों को लेकर शुरू हुआ विवाद

NM College Narwana में कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर डांस करने और कुछ इशारे करने को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच कहासुनी हो गई। शुरुआती विवाद जल्द ही बढ़ गया और दोनों गुटों के छात्र आपस में भिड़ गए।
देखते ही देखते छात्रों के बीच थप्पड़ और मुक्के चलने लगे। मामला यहीं नहीं रुका और कुछ छात्रों ने एक-दूसरे की तरफ कुर्सियां भी फेंकनी शुरू कर दीं। अचानक हुए हंगामे से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
करीब 2 हजार छात्र थे कार्यक्रम में मौजूद
Narwana College में आयोजित टैलेंट शो में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। विवाद बढ़ने के बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कॉलेज प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए कार्यक्रम को कुछ समय के लिए रोक दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस के पहुंचने के बाद दोबारा शुरू हुआ कार्यक्रम

पुलिस के पहुंचने के बाद हंगामा शांत कराया गया। स्थिति सामान्य होने पर कॉलेज प्रशासन ने टैलेंट शो को दोबारा शुरू कराया। कॉलेज प्राचार्या के मुताबिक कार्यक्रम बाद में पूरा हुआ और करीब 3 बजे तक चला।
कॉलेज प्राचार्या बोलीं- बाहरी लोगों ने किया विवाद
MM College Narwana Principal डॉ. मीनू सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कुछ बाहरी लोग कॉलेज की दीवार फांदकर अंदर आए थे। उनके अनुसार इन्हीं लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर विवाद किया। प्राचार्या के मुताबिक पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने संबंधित लोगों को बाहर निकाल दिया। कुछ समय के लिए कार्यक्रम रोकना पड़ा, लेकिन बाद में इसे दोबारा शुरू कर पूरा कराया गया।
Narwana College प्रशासन ने पुलिस को नहीं दी लिखित शिकायत
नरवाना शहर थाना प्रभारी दिलबाग ने बताया कि कॉलेज में छात्र गुटों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया। थाना प्रभारी के अनुसार फिलहाल कॉलेज प्रशासन की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सवाल: कॉलेज में बाहरी लोगों की एंट्री कैसे हुई?
घटना के बाद कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कॉलेज प्राचार्या के अनुसार कुछ बाहरी लोग दीवार फांदकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे थे। ऐसे में बड़े छात्र कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में बाहरी लोगों की एंट्री और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल पुलिस को लिखित शिकायत का इंतजार है। शिकायत मिलने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।
करनाल स्कूल वैन हादसा: ट्रक की टक्कर से 8 बच्चे घायल, एक गंभीर,
सिरसा Solar Plant Murder, बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार को मारी गोलियां,
Jind News, Narwana News और Haryana की ताजा खबरों के लिए AbTak Haryana News से जुड़े रहें।













2 thoughts on “Jind News: MM College नरवाना में टैलेंट शो के दौरान बवाल, छात्रों में मारपीट; एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां”