रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा ने अनाज मंडी में फसल खरीद की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Rewari DC अभिषेक मीणा ने कहा कि किसानों को अनाज मंडी में प्रवेश करने और गेट पास बनवाने में किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी या देरी नहीं होनी चाहिए। निर्धारित प्रक्रिया के तहत किसानों को समय पर गेट पास जारी किए जाएं। इसके साथ किसानों को फसल का समय पर भुगतान और पारदर्शिता से हर कार्य होना सुनिश्चित किया जाए।
रेवाड़ी मंडी में बाजरा खरीद व्यवस्था
रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा ने गुरुवार को अनाज मंडी रेवाड़ी का दौरा कर बाजरा खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडी में बाजरा की आवक, खरीद प्रक्रिया, गुणवत्ता जांच, फसल के उठान तथा किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुविधाजनक होनी चाहिए। उन्होंने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडी के अंदर किसानों की फसल के प्रबंधन तथा गेट पास जारी करने की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए।

Haryana Bajra Purchase : किसानों को बाजरा का समय पर भुगतान के निर्देश
डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में बाजरा खरीद प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी एवं निर्धारित नियमों के अनुसार सुनिश्चित की जाए। किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा खरीदी गई फसल का उठान भी समय पर करवाया जाए। उन्होंने मंडी में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अटल कैंटीन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया की लगातार निगरानी रखें और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। इस दौरान उन्होंने आढ़तियों और किसानों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता से समाधान के निर्देश दिए।
महम में दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस-ब्रेजा की टक्कर, बुजुर्ग की मौत, दो गंभीर








1 thought on “रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा खरीद का Rewari DC ने लिया जायजा, किसानों को समय पर भुगतान के निर्देश”