घूमने निकले 11वीं के छात्र समेत दो दोस्तों को बाइक ने मारी टक्कर
Narnaund Accident News : हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव मिलकपुर-राखी रोड पर शाम को घूमने निकले दो दोस्तों को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच शुरू कर दी।
हांसी जिले के गांव मिलकपुर निवासी अर्पित पुत्र राजेश ने नारनौंद थाना पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 11वीं कक्षा का छात्र है। शाम को खाना खाने के बाद वह अपने दोस्त गुरमीत के साथ मिलकपुर-राखी रोड पर घूमने के लिए निकला था। राखी-गढ़ी रोड पर सती माता मंदिर से थोड़ा आगे जाने के बाद वे दोनों सड़क किनारे बैठ गए।
तेज रफ्तार बाइक का कहर
तेज रफ्तार बाइक ने मारी सीधी टक्कर अर्पित ने आरोप लगाते हुए बताया कि इसी दौरान मिलकपुर गांव की तरफ से एक बाइक सवार ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें सीधी टक्कर मार दी। इस जोरदार टक्कर से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद उन्होंने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे और दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए जींद के मेट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया। छानबीन करने पर पता चला कि हादसे के समय उस बाइक को राखी खास निवासी बनी सिंह चला रहा था। पुलिस ने अर्पित के पिता राजेश की शिकायत पर आरोपी बनी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।












