आधार अस्पताल के सामने दुकान में चोरी
हिसार चोरी का खुलासा: हिसार के आधार अस्पताल के सामने स्थित एक दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई कुछ नकदी व अन्य सामान बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जाँच करने में लगी हुई है।
हिसार के आधार अस्पताल के सामने की दुकान से पीतल का हुक्का और नकदी रखे टिफिन को चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सेंट मेरी स्कूल, हिसार के नजदीक रहने वाले जितेन्द्र के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने आधार अस्पताल के सामने स्थित चाय, ठंडे और नमकीन की दुकान से नकदी से भरा टिफिन व पीतल का हुक्का चोरी करने की वारदात को कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया टिफिन व 1,500 रुपये की नकदी भी बरामद कर ली है। इसके अलावा, आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं।
पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, पुलिस की टीम उसके अन्य साथियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
यह था मामला: गौरतलब है कि हाँसी जिले के नारनौंद उपमंडल के गाँव कापड़ो निवासी विजेन्द्र सिंह, पुत्र पृथ्वी सिंह ने शिकायत दी थी कि उसने हिसार-तोशाम रोड पर आधार अस्पताल के सामने चाय, ठंडे पेय और नमकीन की दुकान की हुई है। उसने दुकान में एक टिफिन के अंदर अपनी दिनभर की कमाई के 3,000 रुपये रखे हुए थे। कोई अज्ञात चोर रात के समय उसकी दुकान से नकदी रखा टिफिन और पीतल का हुक्काचुराकर ले गया था। आज़ाद नगर थाना पुलिस ने पीड़ित विजेन्द्र की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके जाँच शुरू कर दी थी।
आज की ताज़ा ख़बर :















