'अब तक हरियाणा न्यूज' की ओर से दीपावली संदेश 

🪔 दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं 🪔

अब तक हरियाणा न्यूज परिवार की ओर से आप सभी पाठकों, दर्शकों और समस्त देशवासियों को रोशनी के महापर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!

दीयों का यह पावन पर्व आपके और आपके परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अपार खुशियां लेकर आए।

सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचारों का आपका अपना भरोसा — अब तक हरियाणा न्यूज।

✨ शुभ दीपावली! ✨

टीम 'अब तक हरियाणा न्यूज'

हर खबर पर हमारी नजर, हर खबर सबसे पहले।

भिवानी में प्रदूषण का रेड अलर्ट: AQI 350 पहुंचा, 14 नवंबर को बारिश से राहत के आसार | Bhiwani Pollution News

By sunilkohar

Published On:

भिवानी में प्रदूषण का रेड अलर्ट: AQI 350 पहुंचा, 14 नवंबर को बारिश से राहत के आसार | Bhiwani Pollution News

---Advertisement---

Bhiwani Abtak: भिवानी में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक होता जा रहा है। बढ़ते प्रदूषण के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सीपीसीबी से प्राप्त डेटा के अनुसार शुक्रवार को शहर का एक्यूआई 350 रिकॉर्ड किया गया जो वेरी पुअर श्रेणी में आता है। वहीं हवा में मौजूद खतरनाक कणों यानी पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 353 तक पहुंच गया। बढ़ते प्रदूषण के इस प्रकोप से सांस और दमा के मरीजों का दम घुटने जैसा हाल हो गया है। वातावरण में स्मॉग छाने के कारण लोगों को आंखों में जलन व खुजली की समस्या सामने आई।

14 नवंबर को बारिश से राहत मिलने के आसार

नारनौंद नगर पालिका चेयरमैन शमशेर लोहान उर्फ कुकन की तरफ से धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं
नारनौंद नगर पालिका चेयरमैन शमशेर लोहान उर्फ कुकन की तरफ से धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं
मौसम विशेषज्ञ का मानना है कि 14 नवंबर को मौसम में बदलाव के साथ बारिश के आसार है। ऐसे में स्मॉग से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करें। आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 24 घंटे में 2.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
कांग्रेस नेता प्रमोद कोहड़ दीपावली शुभकामनाएं
कांग्रेस नेता प्रमोद कोहड़ दीपावली शुभकामनाएं

11 व 14 नवंबर को सक्रिय होंगे पश्चिमी विक्षोभ

11 नवंबर एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके असर से प्रदेश के केवल उत्तरी जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। एक अन्य नया पश्चिमी विक्षोभ 14 नवंबर को सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा जिसमें हल्की से मध्यम बारिश और उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी होगी। इस बदलाव के बाद ठंड बढ़ सकती है। जिले में 5 दिनों से लगातार एक्यूआई के स्तर में उतार चढ़ाव बना हुआ है। शुक्रवार को एक्यूआई रेड जोन में 350 दर्ज किया गया। प्रदूषण के बढ़ने के कारण लोगों को आंखों में भारीपन और जलन हो रही है। बुजुर्गों व बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। मौसम के साफ होने के बाद प्रदूषण के कारण धूप फीकी पड़ने लगी है।

Leave a Comment