मुजफ्फरनगर में सीएनजी कार बिजली के खंभे से टकराकर डिवाइडर पार दूसरी लेन में पलटी, आग लगने से कार में जिंदा जले सभी छह युवक; गांवों में पसरा मातम
Narnaund News Abtak: हरियाणा के हांसी जिले के नारनौंद हलके के ऐतिहासिक गांव राखीगढ़ी और मोठ रंगड़ान गांव के छह युवकों की उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सभी युवक आपस में दोस्त थे और सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में हुए Haridwar ganga snan Car Fire accident ने छह परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। Car fire accident UP में सभी छह युवक कार के अंदर जिंदा जल गए।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर युवकों की तेज रफ्तार सीएनजी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार पहले सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराई और इसके बाद डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जाकर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का खंभा दो टुकड़ों में टूट गया और डिवाइडर का करीब 10 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद कार में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार के दरवाजे लॉक होने के कारण युवकों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया और सभी छह युवकों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

Muzaffarnagar car accident में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान राखीगढ़ी निवासी साहिल (20), अंकित (21) और राहुल (23)अंकित मालिक (22) के रूप में हुई है। वहीं गांव मोठ करनेल के अमन (20) और अजय (21) हैं। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में अंकित और राहुल सगे भाई हैं। साहिल पुत्र सोमकुमार गुड़गांव में टैक्सी चलाने का काम करता था और हादसे के समय कार चला रहा था।
अंकित एसी-फ्रिज रिपेयरिंग का काम करता था, जबकि राहुल भी मेहनत-मजदूरी और गाड़ी चलाने का काम करता था। अन्य युवक भी पढ़ाई और मेहनत-मजदूरी से जुड़े हुए थे। गांव राखीगढ़ी के सरपंच बंटी ने बताया कि सोमवार सुबह उन्हें Muzaffarnagar road accident की सूचना मिली। मृतकों में चार युवक उनके गांव के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि एक युवक करीब दो महीने बाद ही गांव आया था और गांव पहुंचने के बाद दोस्तों के साथ सीधे गंगा स्नान के लिए हरिद्वार रवाना हो गया। हादसे की खबर मिलने के बाद परिवार के सदस्य शव लेने के लिए रवाना हो गए हैं।

मृतक राहुल और अंकित के ताऊ ने बताया कि उनके भाई के दो बेटे थे और दोनों मेहनत-मजदूरी करके परिवार का सहारा बने हुए थे। दोनों रविवार रात करीब 12 बजे घर से निकले थे। अंकित मेहनत-मजदूरी करता था, जबकि राहुल भी गाड़ी चलाने का काम करता था और बाहर नौकरी करता था। राहुल दिन में घर आया था। परिवार को अंदाजा भी नहीं था कि दोनों भाई इस तरह कभी वापस नहीं लौटेंगे।
Muzaffarnagar car accident की सूचना गांव पहुंचते ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई। राखीगढ़ी और मोठ गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिन घरों से युवक Haridwar ganga snan करने की इच्छा लेकर निकले थे, वहां अब मातम पसरा हुआ है। दोस्ती और धार्मिक यात्रा पर निकले छह युवकों की एक साथ मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।












