जींद: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कैद, जुर्माना | Jind Fast Track Special Court News Today

By sunilkohar

Published On:

जींद: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कैद, जुर्माना | Jind Fast Track Special Court News Today

---Advertisement---

जींद नाबालिग से दुष्कर्म दोषी को 10 साल की सजा

Jind fast track special court news today: जींद की एडीजे फास्ट ट्रैक‌ स्पेशल कोर्ट (पोक्सो) की न्यायाधीश शिफा की अदालत ने नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दोषी को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि अदा नहीं करने पर उसे अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

Jind Mahila Thana POCSO case update

अभियोजन पक्ष के अनुसार सदर थाना जींद के अंतर्गत आने वाले एक गांव की महिला ने महिला थाना में शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ जुलाना निवासी पवन ने दुष्कर्म किया है। आरोपित ने पीड़िता को धमकी दी थी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

जींद फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ताजा फैसला

शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने जनवरी 2024 में पवन के खिलाफ ( POCSO case ) मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर पीड़िता के बयान दर्ज किए व जांच शुरू की। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया। इसके बाद मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट में हुई।

जुलाना निवासी पवन को जींद कोर्ट ने सुनाई सजा

अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं और पुलिस की ओर से पेश किए साक्ष्यों पर विचार किया गया। साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने शुक्रवार को पवन को दोषी करार देते हुए 10 साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही 60 हजार रुपये जुर्माना भरने के आदेश दिए। जुर्माना नहीं भरने की स्थिति में दोषी को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

Leave a Comment