सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला जीता
हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ ),Narnaund News : शहीद भगत सिंह युवा क्लब एवं गांव नाड़ा की तरफ से सर्कल कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के युवा जिला अध्यक्ष विकास ढांडा ने शिरकत की और कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के सरपंच सुधीर कुमार ने की। प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला गांव सुरेवाला और सिंघवा के बीच खेला गया। इस कांटेदार मुकाबले में सुरेवाला की टीम विजेता रही। जिनको पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
ग्रामीण अंचल के पहलवान प्रतिभा के धनी – विकास ढांडा
विकास ढांडा ने कहा कि ग्रामीण अंचल के पहलवान प्रतिभा के धनी होते हैं और वह अपने ही दम पर अच्छा खेल खेल कर गांव और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। सरकार ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाएं तो प्रदेश के खिलाड़ी गोल्ड मैडलों की लाइन लगा देंगे।
सेमी फाइनल मुकाबला सिंघवा और सुरेवाला की टीमों ने जीता
युवा क्लब के प्रधान एवं ब्लॉक समिति के सदस्य प्रवीन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 40 टीमों ने भाग लिया था। पहला सेमी फाइनल मुकाबला गांव खरकबुरा और सिंघवा के बीच खेला गया जिसमें सिंघवा की टीम विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल गांव पनिहारी और सुरेवाला के बीच खेला गया जिसमें सुरेवाला की टीम ने जीत हासिल कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
फाइनल मुकाबला गांव सुरेवाला और सिंघवा के बीच, खिलाड़ी सुमित को बेस्ट रेडर और विकास को बेस्ट कैचर का इनाम
फाइनल मुकाबला गांव सुरेवाला और सिंघवा के बीच में खेला गया था। इस कांटेदार मुकाबले में एक अंक से सुरेवाला गांव की टीम विजेता रही। जिसको स्मृति चिन्ह और 15 हजार नगद इनाम देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में गांव सुरेवाला टीम के खिलाड़ी सुमित को बेस्ट रेडर और विकास को बेस्ट कैचर का इनाम भी दिया गया।













1 thought on “सुरेवाला ने जीता नाड़ा सर्कल कबड्डी टूर्नामेंट का खिताब, सिंघवा को दी मात | Narnaund News”