Narnaund News: मोठ में कबड्डी का रोमांच और नशे के खिलाफ मुहिम; Hansi SP ने युवाओं को क्यों कहा- खेलों में बनाओ पहचान

By sunilkohar

Published On:

Narnaund News: मोठ में कबड्डी का रोमांच और नशे के खिलाफ मुहिम; Hansi SP ने युवाओं को क्यों कहा- खेलों में बनाओ पहचान

---Advertisement---

सृष्टि इंटरनेशनल स्कूल मोठ में खेलों का शुभारंभ

Narnaund News in Hindi : युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों से जोड़ने और उन्हें अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में Hansi SP विनोद कुमार सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल मोठ पहुंचे। एसपी विनोद कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों से रूबरू होकर उन्हें नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराधों से बचाव और यातायात नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला महामंत्री विजेंद्र लोहान, स्कूल निदेशक अनूप लोहान , सरपंच जसवंत भयाना, सुनील कुमार, करणपाल पेटवाड़, जयवीर मोर, कृष्ण कापड़ों ने भी शिरकत की। ग्राम पंचायत की तरफ से पुलिस अधीक्षक को पगड़ी पहनकर सम्मानित किया गया।
Hansi SP विनोद कुमार ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें नशे जैसी बुराई से दूर रहकर शिक्षा एवं खेलों में अपनी पहचान बनानी चाहिए। नशा न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
नशा छोड़ो, खेल अपनाओ: मोठ के स्कूल में कबड्डी मैच देख एसपी विनोद कुमार ने छात्रों को दी यह बड़ी चेतावनी
सृष्टि इंटरनेशनल स्कूल में एसपी विनोद कुमार
SP Vinod Kumar ने साइबर अपराधों के प्रति सचेत करते हुए कहा कि किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, बैंक खाते या निजी जानकारी साझा न करें। अनजान लिंक और संदिग्ध कॉल से सावधान रहें। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर भी विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।
सृष्टि इंटरनेशनल स्कूल मोठ में खेलों का शुभारंभ 
सृष्टि स्कूल में खिलाड़ियों से परिचय करते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद
कार्यक्रम में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। हांसी पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया, जबकि साइबर अपराध थाना हांसी की टीम ने साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए।
इस अवसर पर स्कूल की कबड्डी टीम के बीच मैच भी आयोजित करवाया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मैच देखकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर प्रिंसिपल घनश्याम वर्मा, थाना प्रभारी जितेंद्र ढिल्लों, राजवीर शास्त्री, अशोक कुमार, देवेंद्र व्यास, जय भगवान राजेंद्र लांबा, अर्जुन सिंह तथा अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

You Might Also Like

Leave a Comment