हिसार समाचार: रात को पति को बिस्तर पर सोता छोड़ पर पत्नी फरार

By sunilkohar

Published On:

हिसार समाचार: रात को पति को बिस्तर पर सोता छोड़ पर पत्नी फरार

---Advertisement---

भोजराज से महिला लापता

हिसार समाचार: हिसार जिले के गांव भोजराज से एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस शिकायत में महिला के पति ने बताया कि रात को वह अपनी पत्नी के साथ सोया था, लेकिन जब नींद खुली तो उसकी पत्नी गायब थी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर उसकी पत्नी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।

मिरकां पुलिस चौकी में शिकायत

हिसार सदर थाने के अंतर्गत आने वाली मिरकां पुलिस चौकी में दी शिकायत में भोजराज निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह खाना खाने के बाद अपनी पत्नी के साथ सो गया था। लेकिन सुबह करीब 3 बजे उसकी आंख खुली तो बिस्तर से उसकी 25 वर्षीय पत्नी प्रीति गायब मिली। उसने घर में अपनी पत्नी की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली।

पत्नी की गुमशुदगी का मामला

पीड़ित युवक ने बताया कि इसके बाद उसने अपने गांव, रिश्तेदारियों व जान-पहचान की जगहों पर अपनी पत्नी की तलाश की, परंतु कहीं से भी उसके बारे में कोई सुराग नहीं लगा। उसकी पत्नी प्रीति का मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है। पुलिस ने प्रदीप कुमार की शिकायत पर पत्नी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

You Might Also Like

Leave a Comment