संविधान दिवस पर आधी रात को पुलिस की दबिश, किसान नेताओं को किया नजरबंद | Detains SKM Farmer

By sunilkohar

Published On:

संविधान दिवस पर आधी रात को पुलिस की दबिश, किसान नेताओं को किया नजरबंद | Detains SKM Farmer

---Advertisement---

Hisar Police Detains SKM Farmer Leaders Ahead of Tikri Border March; Social Orgs Meet SP

हिसार किसान नेता नजरबंद : विरोध में Hisar SP से मिले किसान संगठन   

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के आह्वान पर बहादुरगढ़ से टिकरी बॉर्डर तक आयोजित किसान-मजदूर मार्च से पहले हिसार पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई किसान नेताओं को घरों में नजरबंद (Detains SKM Farmer) कर दिया और कुछ को हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के विरोध में जिले के सामाजिक संगठनों और किसान प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक (Hisar SP) से मुलाकात कर रोष जताया।

आधी रात को घरों में तलाशी, कई किसान नेता हिरासत में

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली किसान आंदोलन के शहीदों की स्मृति में स्मारक के लिए जमीन और फसलों की एमएसपी (MSP) गारंटी जैसी मांगों को लेकर 26 नवंबर को Tikri Border Kisan March प्रस्तावित था। मोर्चे के पदाधिकारियों का आरोप है कि इसमें शामिल होने जा रहे नेताओं को रोकने के लिए रात करीब 11:30 बजे पुलिस ने दबिश शुरू कर दी।

  • किसान नेता सरदानन्द राजली के घर पुलिस बल तैनात कर कमरों की तलाशी ली गई और उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया गया।

  • इसके अलावा शमशेर नंबरदार, सुरेंद्र मान, सुबेसिंह बूरा, वजीर सिंह, राजकुमार थोलेदार और सिलकराम सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।

  • वहीं, सुबह दिल्ली रवाना होते समय कपूर सिंह बगला को आदमपुर रेलवे स्टेशन से पुलिस ने पकड़ लिया।

सामाजिक संगठनों ने एसपी से मिलकर जताया विरोध

Hisar Police Detains SKM Farmer Leaders Ahead of Tikri Border March; Social Orgs Meet SP
हिसार किसान नेता नजरबंद

संविधान दिवस के दिन हुई इस पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ हिसार के विभिन्न सामाजिक संगठनों और किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी हिसार से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने रात के समय घरों में घुसकर तलाशी लेने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। वार्ता के दौरान एसपी ने मामले का संज्ञान लेने की बात कहते हुए माना कि आधी रात को इस तरह घरों में घुसकर कार्रवाई करना उचित नहीं था।

पुलिस पहरे के बावजूद टिकरी बॉर्डर पहुंचे किसान

संविधान दिवस पर आधी रात को पुलिस की दबिश, किसान नेताओं को किया नजरबंद | Detains SKM Farmer
किसान नेता नजरबंद

संयुक्त किसान मोर्चा हिसार ने जारी बयान में कहा कि पुलिस की निगरानी और हिरासत के बावजूद जिले से बड़ी संख्या में किसान और मजदूर टिकरी बॉर्डर के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। मार्च में सुबेदार रणवीर मलिक, सतबीर सिंह धायल, अनिल बैंदा, ईश्वर वर्मा बाडोपट्टी, जसबीर सूरा, रमेश मिरकां, कमला देवी, अभेराम, राजबीर सरपंच न्योली, धर्मसिंह बैनीवाल, रघबीर मंढेरणा, राजेन्द्र सहारण और सुभाष जांगू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोर्चे ने मांग की है कि किसान नेताओं पर पुलिसिया निगरानी तुरंत बंद की जाए और सरकार लंबित मांगों पर बातचीत शुरू करे।

Leave a Comment