हांसी के ज्वेलर से 1 लाख की साइबर ठगी | Hansi jeweller cyber fraud

By sunilkohar

Published On:

हांसी के ज्वेलर से 1 लाख की साइबर ठगी | Hansi jeweller cyber fraud

---Advertisement---

One lakh debited from PNB bank account Hansi

Hansi jeweller cyber fraud: एक चौंकाने वाला मामला सदर बाजार हांसी स्थित एक ज्वेलर के साथ सामने आया है, जहां मोबाइल फोन अचानक हैंग होकर अपने आप रिसेट हो गया और उनके बैंक खाते से एक लाख रुपये की नकदी गायब हो गई। साइबर अपराध थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sadar Bazaar Hansi fraud case

चेता मोहल्ला निवासी राजेश सोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी सदर बाजार में ज्वेलर्स की दुकान है। 20 नवंबर को वह अपनी दुकान पर बैठे थे और मोबाइल में गेम खेल रहे थे। इसी दौरान दुकान पर कुछ ग्राहक आ गए, जिसके चलते उन्होंने अपना फोन एक तरफ रख दिया। कुछ देर बाद जब उन्होंने अपना मोबाइल संभाला, तो पाया कि फोन हैंग हो चुका था और अपने आप रिसेट (phone auto Update and reset) होने लगा।

Punjab National Bank cyber fraud Hansi

अगले दिन 21 नवंबर को जब उन्होंने किसी को ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए फोन चेक किया तो उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से एक लाख रुपये कट चुके थे। स्टेटमेंट निकलवाई, तब साइबर ठगी के बारे में पता चला।

Leave a Comment