World Grappling Championship Baku Bronze Medal
Narnaund News: नारनौंद के गांव राजथल की पहलवान खुशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अजरबैजान (Azerbaijan) की राजधानी बाकू में आयोजित वर्ल्ड ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप (World Grappling Championship) में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचने का काम किया था गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया और एशियाई चैंपियनशिप में बेटी के गोल्ड मेडल जीतने की कामना की गई।
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप 2026
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की तरफ से 23 से 25 नवंबर तक अजरबैजान देश की राजधानी बाकू में वर्ल्ड ग्रेपलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमें देश की तरफ से गांव राजथल की खिलाड़ी खुशी ने अंडर 17 वर्षीय में 52 किलोग्राम भार वर्ग में कजाकिस्तान की पहलवान को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीतकर गांव का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिख दिया था। शनिवार की सुबह पहलवान खुशी एयरपोर्ट से सीधी गांव में पहुंची तो ग्रामीणों ने ढोल नगाड़े से उनका स्वागत किया और उनके भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अगली एशियाई चैंपियन में वह गोल्ड मेडल जीत कर गांव और प्रदेश का नाम रोशन करें।
सरपंच प्रतिनिधि अनिल गोदारा, मेहर सिंह बिसला, सोहन मान, रत्न शर्मा, बिन्दर, रामकुमार, जय भगवान, सुरेश कुमार, तक़दीर आदि ने बताया कि गांव की बेटी ने मेडल जीत कर ऐतिहासिक कार्य किया है पूरे गांव की तरफ से इनका स्वागत किया गया है और भविष्य में भी यह ऐसे ही मेडल जीती रहे ताकि गांव का नाम और ज्यादा रोशन हो गांव के युवाओं को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
पिता सुनील मजदूरी करते हैं और माता पूनम ग्रहणी है। पिछले 6 वर्ष से मेहनत मजदूरी करके बेटी खुशी का सपना पूरा करने के लिए दिन रात लगे रहते हैं। की बेटी एक दिन मेडल जीतकर गांव का नाम रोशन करेगी और बेटी ने अपने सपने को पूरा करके दिखा दिया हैं। पिछले 6 साल से वह कुश्ती के लिए अभ्यास कर रही थी और 4 महीने पहले ही ग्रेपलिंग कुश्ती की तरफ रुख किया था। पिछले महीने भी खुशी ने हरिद्वार में आयोजित 19वीं ग्रेपलिंग रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर गांव का नाम रोशन किया था।
खिलाड़ी खुशी ने बताया कि वह कुश्ती से ग्रेपलिंग कुश्ती के अभ्यास में चली गई और उन्होंने 4 महीने में ही 2 मेडल जीतेगा काम किया है और एशियाई खेलों में भी वह देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने का काम करेगी हमारे युवा नशे को छोड़कर खेलो और शिक्षा की तरफ ध्यान दें ताकि हमारे देश की उन्नति हो सके।










